खबरेंदेवरिया

समय से पूरा होगा मोहन सेतु का निर्माण कार्य : डीएम अखंड प्रताप सिंह ने लिया जायजा, दी ये जानकारी

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बरहज में घाघरा नदी पर राजकीय सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन मोहन सेतु परियोजना का निरीक्षण किया।

राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक विभव सिंह ने बताया कि 123.87 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 1200 मीटर सेतु का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सेतु में कुल 37 पिलर हैं, जिसमें से तीन पिलर का कार्य शेष है। जुलाई 2024 तक की निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना को पूर्ण कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मोहन सेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी का दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। मोहन सेतु परियोजना के पूर्ण होने के उपरांत मऊ, बलिया एवं आजमगढ़ जाने में सुविधा होगी।

उन्होंने कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह से एप्रोच मार्ग की प्रगति के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने घाघरा नदी के बहाव क्षेत्र में हुए परिवर्तन के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार अश्विनी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद है।

Related posts

खास खबर : किसान मानधन योजना संवार रही कृषकों का बुढ़ापा, कम प्रीमियम में ज्यादा लाभ, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

खास खबर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रामीण विकास को दी नई ऊंचाइयां, करोड़ों लोगों को मिला रोजगार, आंकड़ों से जानिए

Harindra Kumar Rai

110 दिव्यांगजनों को मिला मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल : सीएसआर फंड से राह हुई आसान, डीएम ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

उद्योग बंधु की बैठक : देवरिया में 22 उद्यमी करेंगे 150 करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगा रोजगार, डीएम और एसपी ने दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai

DM बोले : स्मार्टफोन में स्क्रीनगार्ड लगवाने वाली जागरूकता ट्रैफिक नियमों में दिखाएं, छात्रों ने नाटक से दिया संदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!