खबरेंदेवरिया

गवर्मेंट पॉलिटेक्निक में छात्रों के फेयरवेल में पहुंचे डीएम : संस्थान का किया निरीक्षण, बढ़ाया बच्चों का उत्साह

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह नेबुधवार को औरा-चौरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया।

उन्होंने कॉलेज परिसर में 9 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित मल्टीपरपज हॉल, सेमिनार हॉल, लाइब्रेरी, बॉयज कॉमन रूम, गर्ल्स कॉमन रूम एवं कंप्यूटर सेंटर निर्माण की परियोजना हेतु प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में स्थित निष्प्रयोज्य भवन के स्थान पर उक्त परियोजना का निर्माण किया जाए। परियोजना के लिए हरे पेड़ों को काटने से यथासंभव बचा जाए। परियोजना के निर्माण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। उन्होंने भवनों की स्ट्रेंथ की मेजरमेंट करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गौतम, यूपीसिडको के सहायक अभियंता सुशील सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

छात्रों के फेयरवेल कार्यक्रम में हुए शामिल, ड्रोन उड़ान का किया अवलोकन
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह आज राजकीय पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के छात्रों के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिप्लोमा-डिग्री इंजीनियरिंग का मूलभूत आधार है। इसे प्राप्त करने के बाद राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान दें।

उन्होंने छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि युवाओं में असीमित क्षमता मौजूद है। वे रोजगारदाता बनने का सामर्थ्य रखते हैं। इस अवसर पर छात्रों ने कृषि कार्य में उपयोग करने के लिए बनाए गए ड्रोन को उड़ाया, जिसका अवलोकन जिलाधिकारी ने किया। जिलाधिकारी ने सभी छात्रों के सफल एवं सुखद जीवन की कामना की।

Related posts

अच्छी खबर : 11 अरब से बदलेगी गोंडा की सूरत, मेडिकल कॉलेज से लाखों लोगों को मिलेगी राहत, देखें लोकार्पित प्रोजेक्ट की लिस्ट

Sunil Kumar Rai

दर्दनाक : बेटे के मौत की खबर सुन मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुई मृत्यु, परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देसही देवरिया और बनकटा में एक हफ्ते में शुरू होगा गो आश्रय स्थल का काम, सीडीओ ने मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

हाई स्पीड इंटरनेट से लैस होंगे यूपी के सभी ग्राम सचिवालय : 50 मीटर रेंज में मिलेगा फ्री वाई-फाई, पढ़ें सीएम योगी का पूरा आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी : योगी सरकार 2,19,250 लाख हेक्टेयर भूमि को बनाएगी उपजाऊ, कैबिनेट ने योजना को दी मंजूरी, पूरी जानकारी

Harindra Kumar Rai

अफसरों को सीएम योगी की दो टूक : राजस्व वादों के निस्तारण में स्वीकार नहीं ‘तारीख पर तारीख’ का रवैया, प्रदर्शन सुधारें या…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!