खबरेंदेवरिया

देवरिया में झूले से गिर कर सातवीं के छात्र की मौत : डीएम ने जांच के लिए गठित की कमेटी, जानें पूरा मामला

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को शहर देवरिया के राघव नगर स्थित स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत एक छात्र की असामयिक मृत्यु होने की दुःखद घटना संज्ञान में आई है।

इस घटना के कारणों की जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें सीओ सदर एवं बीएसए अन्य सदस्य होंगे। समिति तीन दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जिलाधिकारी ने जनपद में मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों में सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश भी दिया है।

दरअसल मंगलवार की दोपहर शहर के राघव नगर स्थित स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में झूला झूलते समय गिरने से 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद स्कूल के सभी कर्मचारी व शिक्षक वहां से भाग गए।

पुलिस के मुताबिक, देवरिया शहर के देवरिया खास मोहल्ले के रहने वाले राजू सिंह के पुत्र अंश प्रताप सिंह सातवीं कक्षा में पढ़ते थे। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वह लंच के समय झूले पर खेल रहे थे। इस दौरान अचानक अंश का पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कूल प्रबंधन के लोग उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। स्कूल प्रबंधन एंबुलेंस के आने का इंतजार कर रहे थे, इसी बीच छात्र ने दम तोड़ दिया।

मृतक छात्र अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके परिजन फिलहाल बाबा धाम दर्शन करने के लिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बच्चे के पिता अभी घर पर नहीं हैं। लेकिन जो भी इस दुःखद घटना के बारे में सुन रहा है, उसकी आंखें नम हो जा रही हैं।

Related posts

प्रदेश सरकार राष्ट्रीय पशु बाघ के संरक्षण को लेकर संवेदनशील है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Abhishek Kumar Rai

होटल, रेस्टोरेंट और पार्टी में शराब सर्व करने से पहले लें स्वीकृति : अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee Birth Anniversary : स्वतंत्र देव सिंह ने देव भूमि को किया नमन, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

Harindra Kumar Rai

यूपी के लोगों को मिलेगी फ्री कानूनी मदद : योगी सरकार ने लागू की एलएडीसीएस प्रणाली, पढ़ें पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

अमृत महोत्सव : देवरिया में डाक टिकटों में दिखा आजादी का सफर, एडीएम नागेंद्र कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, लोगों से प्रदर्शनी देखने की अपील की

Abhishek Kumar Rai

सर्पदंश से हर साल 46000 लोगों की जा रही जान : झाड़ फूंक बन रही बड़ी वजह, पढ़ें बचाव से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!