खबरेंदेवरिया

विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने महिला मंगल दलों को वितरित की प्रोत्साहन सामग्री : खेल को बढ़ावा देने को बढ़ाया उत्साह

Deoria News : बनकटा ब्लॉक के छपिया बघेल ग्राम (पिपरा उत्तर पट्टी ग्राम पंचायत) के अमृत सरोवर पर युवा कल्याण विभाग के सत्र 2022-23 में भाटपाररानी विधानसभा के चयनित 36 युवक एवं महिला मंगल दलों को खेलकुद प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने उपस्थित सभी युवक एवं मंगल दलों को खेलकूद सामग्री प्रदान किया। भाटपाररानी विधायक ने मंगल दलों को ग्राम पंचायत स्तर पर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया जिससे देवरिया खेल के क्षेत्र में प्रदेश, देश और फिर विश्व पटल पर भारत का प्रतिनिधित्व करे।

जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय ने विधायक सभाकुंवर का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मंगल दलों को प्राप्त खेल सामग्री का प्रयोग ग्रामीण स्तर पर मनरेगा द्वारा बन रहे खेल मैदानों में विभिन्न खेलों का आयोजन और संचालन हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में चयनित प्रति मंगल दल को 5 वॉलीबॉल, 5 फुटबॉल, 1 नेट,1 एयर पंप और युवक मंगल दल हेतु 1 फिटनेस ट्यूब तथा महिला मंगल हेतु 3 स्किपिंग रोप खेल प्रोत्साहन सामग्री के रूप में वितरित किया जा रहा है।

मंगल दलों का गठन प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवा कल्याण विभाग द्वारा कराया जाता है। इन मंगल दलों द्वारा ग्राम में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, रक्तदान, जल संरक्षण इत्यादि से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते है।

इस अवसर पर बनकटा ब्लॉक प्रमुख वृंदा कुशवाहा, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बनकटा, भाटपाररानी रौशन कुमार और संतोष कुमार उपस्थित थे।

Related posts

मनमानी पड़ी भारी : देवरिया में तीन कर्मचारियों के खिलाफ सीडीओ की सख्त कार्रवाई

Swapnil Yadav

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

Abhishek Kumar Rai

स्वतंत्रता दिवस के लिए तय हुई कार्यक्रमों की रूप रेखा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने कोला गांव की प्रधान को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पिछले महीने पंचायत सचिव को किया था सस्पेंड, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

बेहतर प्रदर्शन करने वाले यूपी के आकांक्षात्मक विकास खंडों को मिलेगा पुरस्कार : योगी सरकार ने की ये पहल

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : जल जमाव से परेशान लोगों और कांग्रेस ने किया जल सत्याग्रह, नहीं निकला समाधान तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!