खबरेंदेवरिया

‘आजीवन वंचितों की लड़ाई लड़ते रहे हरिकेवल प्रसाद’: जयंती पर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने दी श्रद्धांजलि

Deoria News : सलेमपुर के पूर्व सांसद स्व हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा की जयंती लार बाईपास पर मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके पुत्र वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा (MP Salempur Ravindra Kushwaha) ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

बताते चलें की स्वर्गीय हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा चार बार संसद सदस्य एवं दो बार विधायक रहे थे।

इस मौके पर सलेमपुर से भाजपा के वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया।

सांसद ने कहा कि हरिकेवल प्रसाद गरीबों, मजलूमों की आवाज थे। जहां भी शोषण व अन्याय हुआ और हरिकेवल प्रसाद के कान तक इसकी आवाज पहुंची, तो वह संघर्ष करने जरूर पहुंचे।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि
हरिकेवल प्रसाद जमीन से जुड़े नेता थे। आज के युवाओं को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। स्व. पूर्व सांसद कार्यकर्ताओं के लिए अपना पूरा समय देते थे और उनके लिए लड़ाई लड़ते थे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, अजय दूबे वत्स, सुनील स्नेही, सत्यप्रकाश सिंह, सन्तोष पटेल, अशोक प्रजापति, राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

Related posts

Scholarship Form : 26 जुलाई को होगा छात्रवृत्ति से जुड़ी हर शंका का समाधान, छात्र और संस्थान रखें ध्यान

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 30 सितंबर तक चलेगा अभियान, हर ब्लॉक के 9 गांवों में रोजाना लगेगा कैंप

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 850 किमी से ज्यादा में बिछी पाइप लाइन, जानें जल जीवन मिशन में कितना हुआ काम

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम ने किसानों से ऑर्गेनिक खेती अपनाने की अपील की, प्रगतिशील कृषकों संग किया संवाद

Sunil Kumar Rai

तैयारी : वर्ष 2030 तक 300 अरब अमेरिकी डॉलर की जैव अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, जानें कैसे हासिल होगा ये लक्ष्य

Abhishek Kumar Rai

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh
error: Content is protected !!