खबरेंनोएडा-एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिया ये आदेश

Gautam Buddh Nagar : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से हालात खराब हैं। यूपी की आर्थिक नगरी गौतमबुद्ध नगर में भी जलप्रलय से आम जनजीवन बेहाल है। इसको देखते हुए नोएडा के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद में आज, 10 जुलाई को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह से जारी निर्देश में कहा गया है, ‘भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने आदेश दिए हैं कि गौतमबुद्ध नगर में 10 जुलाई को कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। उन्होंने सभी स्कूलों से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा है।’

भारी बारिश को लेकर एलर्ट पर शासन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय से उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत से 17, डूबने से 12 तथा अतिवृष्टि से 05 जनहानि हुई हैं।

इनमें आकाशीय विद्युत से जनपद बागपत, इटावा, उन्नाव, आगरा व बलिया में 01-01, जनपद जालौन, कानपुर देहात, कन्नौज व गाजीपुर में 02-02 तथा मैनपुरी में 04 जनहानि हुई है।

डूबने से जनपद संत कबीर नगर में 01, बदायूं में 02 व बरेली में 04 तथा जनपद रायबरेली में 05 जनहानि हुई है।
अतिवृष्टि से जनपद एटा, कन्नौज व कौशाम्बी में 01-01 तथा जनपद मुजफ्फरनगर में 02 जनहानि हुई है।

Related posts

BREAKING : देवरिया और गौरा बरहज नगर पालिका चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, पढ़ें वार्डवार जानकारी

Sunil Kumar Rai

जाम की समस्या से निजात दिलाएगा योगी सरकार का कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीएम जल्द करेंगे शुभारंभ, जानें कैसे करेगा काम

Rajeev Singh

‘ठेके-पट्टे, ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूरी बनाएं जनप्रतिनिधि,’ सीएम योगी ने किया विधायकों का मार्गदर्शन

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी 75 जिलों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम : हर जनपद में तैनात होंगे आपदा मित्र, पढ़े सीएम योगी का पूरा आदेश

Rajeev Singh

Deoria News : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को दिए ये आदेश, शुक्रवार की बैठक से पहले देनी होगी ये जानकारी

Sunil Kumar Rai

पीएम किसान कैंप में देवरिया में 3649 किसानों ने दिया आवेदन : एडीएम वित्त ने सभी एसडीएम को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!