खबरेंदेवरिया

देवरिया की नई बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कार्यालयों का किया निरीक्षण : कर्मचारियों को दिए ये आदेश, लापरवाही हुई तो…

Deoria News : देवरिया की नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बुधवार को कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा देवरिया एवं उप बेसिक शिक्षा देवरिया में कार्यरत लिपिकों/ लेखाकारों के पटलों का पूर्वाह्न 11:30 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के उपस्थित सभी कर्मचारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

नई बीएसए ने सभी पटल सहायकों को निर्देशित किया कि सर्वप्रथम दैनिक डाक की प्राप्ति के क्रम में उसका निस्तारण तत्काल किया जाए। यदि इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब होता है, तो सम्बन्धित पटल सहायक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। प्रकरण के निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल बीएसए के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अपने पटल से सम्बन्धित प्राप्त डाकों के निस्तारण हेतु बीएसए के समक्ष हस्ताक्षर हेतु प्राप्त पत्रों को नोटशीट के माध्यम से प्रस्तुत करें। प्रतिदिन प्राप्त होने वाले डाकों को अपने पटल से सम्बन्धित रजिस्टर बना लें तथा उस रजिस्टर पर प्रत्येक कार्यदिवस में प्राप्त होने वाले डाकों को अभिलेखित करें एवं उसका निस्तारण का विवरण रजिस्टर पर अंकन भी करें।

तीन दिवस के अन्तराल में बीएसए से अवलोकित भी करायें। समस्त प्रकार के प्राप्त डाकों का निस्तारण समयान्तर्गत होना चाहिए। यदि पर्यवेक्षण में यह पाया जाता है कि प्राप्त डाकों को निर्धारित अवधि व्यतीत हो जाने के बाद प्रकरण का निस्तारण नहीं हुआ है तथा संज्ञान में आता है तो इसको गम्भीरता से लिया जायेगा तथा इसको लापरवाही एवं अनुशासनहीनता मानते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी।

सभी कार्यालयों में एक-एक आकस्मिक अवकाश पंजिका होगी जिसमें अवकाश हमेशा अपडेट रहेगा, जो पटल अधिष्ठान व्यहृत करेगा। अवकाश पंजिका उसके पास सुरक्षित रहेगा तथा इसका कार्य उसी द्वारा देखा जायेगा । प्रत्येक कार्यालय में एक आवागमन पंजिका होगा जो अधिष्ठान का पटल व्यवहृत करेगा उसी के पास सुरक्षित रहेगा। कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सभी पटल सहायकों को निर्देशित किया गया। सहायकों को निर्देशित किया गया कि बिना अवकाश स्वीकृत कराये मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। यदि इस प्रकार की गलती पायी जाती है तो इसको अनुशासनहीनता के श्रेणी में लिया जायेगा तथा सम्बन्धित के विरूद्ध स्पष्टीकरण की माँग की जायेगी। किसी भी कर्मचारी का फोन स्विच ऑफ नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे अपने पटल पर उपस्थित रहेगें। कोई भी पटल सहायक अपने कक्ष में अनावश्यक / अनधिकृत व्यक्तियों को अपने पास नहीं बैठायेंगे। यदि ऐसा पाया जाता है तो सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी। समस्त कर्मचारी अपने पटल से सम्बन्धित सौपे गये कार्यों को शुचिता पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी को यह भी निर्देशित किया गया कि ऐसा कोई कार्य कदापि न करें जिससे आपकी सत्यनिष्ठा तथा विभागीय छवि धूमिल हो।

विशेषकर अध्यापकों के सीसीएल एवं अन्य अवकाश के कार्यों को व्यवहृत करने वाले पटल सहायक को निर्देशित किया गया कि अवकाश को समयान्तर्गत एवं नियम के आलोक में निस्तारण तत्काल कराया जाए। महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के क्रम में कार्यालय को विशेष साफ-सफाई कराने तथा शौचालय का मरम्मत यथाशीघ्र कराने हेतु लेखा विभाग समग्र शिक्षा देवरिया को निर्देशित किया गया।

सोमवार को ग्रहण की जिम्मेदारी
जिले की नई बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने सोमवार को कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ड्राॅपआउट छात्राओं को चिह्नित कर उनके नामांकन पर विशेष जोर एवं पठन-पाठन बेहतर हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिले, नामांकन बढ़े, अध्यापकों का कार्य न रूके, इसके लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। इसके पूर्व वह गाजीपुर के जीआईसी में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर रहीं थी और वर्ष 2018 की पीईएस अधिकारी हैं।

सोमवार को ही कार्यालय सभागार में कर्मचारियों ने नए बीएसए का स्वागत किया और निवर्तमान बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ को विदाई दी।

Related posts

भेंट : डीडीआरडब्ल्यूए ने एमएलए पंकज सिंह को गिनाई शहर की समस्याएं, ये मांग की

Abhishek Kumar Rai

व्यापार बंधु की बैठक : देवरिया के व्यापारियों ने उठाए ये मुद्दे, रेलवे रैक पॉइंट को शिफ्ट कराने की होगी पहल

Sunil Kumar Rai

Kisan Diwas 2022 : देवरिया में किसान मेले में कृषकों के लिए लगे स्टॉल, विभिन्न विभागों ने दिखाई प्रदर्शनी  

Sunil Kumar Rai

तैनाती स्थल पर ही रात्रि प्रवास करें चिकित्सक : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

सीडीओ रवींद्र कुमार की जांच में खुली भाटपाररानी ब्लॉक की पोल : मनमौजी कर्मचारी कर रहे मनमानी, बेबस प्रशासन

Rajeev Singh

गौरी बाजार में डूबने से किशोर की मौत : पोखरे में नहाए गए 5 दोस्तों में से एक डूबा, घंटों बाद मिला शव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!