खबरेंदेवरिया

गौरी बाजार में डूबने से किशोर की मौत : पोखरे में नहाए गए 5 दोस्तों में से एक डूबा, घंटों बाद मिला शव

Deoria news : देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र (Gauri Bazar Thana Area) में रविवार को तीज के दिन एक मां ने अपने बेटे को खो दिया। क्षेत्र के बखरा में पोखरे में नहाने गए पांच दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने पोखर में जाल डालकर उसका शव बाहर निकाला। बेटे की मौत से मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

5 दोस्त नहाने गए थे

जानकारी के मुताबिक गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बखरा पिपराधन्नी गांव निवासी राजाराम सिंह का पुत्र हरिओम सिंह (17 वर्ष) रविवार को दोपहर में अपने चचेरे भाई सन्नी तथा गांव के आधे दर्जन लड़कों के साथ गांव से पश्चिम एक तालाब में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसलने से हरि ओम गहरे पानी में चला गया। बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से जनपद के सभी नदी नाले उफान पर हैं।

लोगों ने तलाश शुरू की

चारों ने मिलकर मृतक हरिओम सिंह पुत्र को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से उसे न बचा सके। बाहर आकर चारों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और लापता हरिओम की तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार उसका शव बरामद हुआ।

12वीं का छात्र था

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इस दुखद हादसे से परिवार में मातम मचा है। पूरा गांव गमगीन है। हर तरफ लोग इस दुखद घटना की चर्चा कर रहे हैं। मृतक अपने तीन भाई बहनों में मझला था। वह स्थानीय एसबीटी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। हरिओम के पिता खेती-बाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां मीना देवी, बहन पूजा बेहोश होकर गिर पड़ीं। पड़ोसियों ने उन्हें संभाला। पिता राजाराम सिंह सहित अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।

Related posts

खुशखबरी : यूपी में बनेगा देश का पहला नाइट सफारी, चौथे टाइगर रिजर्व की तैयारी तेज, सीएम योगी ने बनाया प्लान

Sunil Kumar Rai

दलालों का अड्डा बना देवरिया जिला अस्पताल : आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष ने सीएम से की शिकायत, की ये मांग

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने जारी किया समाधान दिवस का सालाना रोस्टर : जानें किस दिन कौन अधिकारी कहां सुनेगा फरियाद

Sunil Kumar Rai

अवसर : 21 अप्रैल को राजकीय पॉलिटेक्निक में अप्रेंटिस मेले का होगा आयोजन, 40 बड़ी कंपनियां देंगी मौका

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक हुआ तिरंगा रन का आयोजन, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

Sunil Kumar Rai

यूपी के 24 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश : सीएम योगी ने की समीक्षा, गांवों और किसानों से जुड़ा दिया बड़ा आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!