खबरेंपूर्वांचल

आज 1500 गरीब बेटियों की होगी शादी : सीएम योगी देंगे आशीर्वाद, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का होगा भव्य आयोजन

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार पूर्वाह्न करीब 10 बजे से चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित भव्य समारोह में डेढ़ हजार गरीब बेटियों का विवाह संपन्न होगा।

इस आयोजन में वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए करीब 1500 पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें 68 की संख्या मुस्लिमों की है। प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य खर्चों के मद में है।

सामूहिक विवाह के इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिहाज से बेहद खास होगी। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 से योगी सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिर्फ गोरखपुर जिले में ही 4490 शादियां सम्पन्न करा चुकी है।

सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सरकार वर-वधू को उपहार भी देती है। इसमें वधू के लिए विवाह हेतु कढ़ाई की एक साड़ी, एक चुनरी, एक डेली यूज की साड़ी, वर हेतु कुर्ता पायजामा, पगड़ी तथा माला, मुस्लिम विवाह के लिए वधू को कढ़ाई वाला सूट, चुनरी, सूट का कपड़ा, वर हेतु कुर्ता पायजामा आदि देती है।

आभूषण में चांदी की पायल, बिछुआ भी प्रदान किया जाता है। गृहस्थी के सामान में कुकर, जग या लोटा, थाली, गिलास, कटोरा व चम्मच, बक्सा तथा प्रसाधन सामग्री से भरी श्रृंगारदानी दी जाती है।

Related posts

देवरिया में दर्दनाक हादसा : धान की कटाई के दौरान कंबाइन की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत, मचा मातम

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पशुओं के झुंड से ठहरा ट्रैफिक, अखिलेश यादव ने फोटो शेयर कर किया कटाक्ष, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

यूपी के करोड़ों किसानों को सौगात : कैबिनेट ने मुफ्त बीज उपलब्ध कराने के लिए 3264 लाख रुपये की दी मंजूरी

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी के 5 लाख किसानों को मिलेगा मुआवजा, योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

DEORIA : जिला जेल में कैदियों को किया गया जागरूक, ऐसे ले सकते हैं मुफ्त विधिक मदद

Abhishek Kumar Rai

मत्स्य पालन से प्रति हेक्टेयर 15 लाख कमा रहे देवरिया के किसान : डीएम जेपी सिंह ने गड़ेर में लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!