खबरेंदेवरिया

विधायक सुरेंद्र चौरसिया बोले : मोदी सरकार के 9 साल रहे बेमिसाल, रामपुर कारखाना के लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Deoria News : विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि केंद्र की मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 साल बेमिसाल रहे हैं। 9 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी और हितकारी योजनाएं शुरू की है। हमारी सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई जैसी अनेक योजनाओं पर काम किया है।

ये बातें उन्होंने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर संवादाताओं से बात करते हुए कहीं। विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी गरीब लोगों को इलाज के समय आती थी। वह पैसे के अभाव में अपना बेहतर इलाज नहीं करवा पाते थे, लेकिन अब आयुष्मान कार्ड से गरीबों का इलाज संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। महिला सशक्तिकरण की शुरुआत केंद्र सरकार ने की।

रामपुर कारखाना विधायक ने कहा कि विधानसभा के हर गांव को दर्जनों पीएम सड़क योजना के जरिए जोड़ने का काम किया जा रहा है। सभी गांवों में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भटनी रेलवे ढाले पर ओवर ब्रिज बनने जा रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार की उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर घर नल योजना, मुफ्त राशन योजना, जन धन योजना, स्टार्टअप योजना, किसान सम्मान निधि योजना, मुद्रा ऋण योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आदि जैसी अनेक लाभकारी योजनाओं का लाभ रामपुर कारखाना विधानसभा के लोगों को मिल रहा है।

विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही लोगों की सरकार से उम्मीदें बढ़ गईं। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मोदी सरकार ने पहले ही दिन से जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरु कर दिया। सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां और कानून लाने दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है ।एक सुधारवादी कार्यशील मोदी सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को इसकी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाने के लिए सुधारों की एक नई लहर पैदा की जा रही है।

Related posts

योगी सरकार ने दिए डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के आदेश : 21 जिलों के सभी गांवों में समय के अंदर पूरा होगा

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में क्रय केंद्र प्रभारियों ने किया 16000 कुंतल धान का गबन, डीएम के आदेश पर 3 पर केस दर्ज

Sunil Kumar Rai

मिनी इंडस्ट्रियल एस्टेट पथरदेवा में 42 प्लॉटों का आवंटन होगा निरस्त : जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

VIDEO : वैदिक मंत्रों के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया गया, इस बार मिली ये छूट

यूपी : 16 हजार से ज्यादा मदरसों में राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य हुआ, सरकार ने भेजा शासनादेश

Abhishek Kumar Rai

Space Tourism : देश में स्पेस टूरिज्म को नियंत्रित करने वाला कोई कानून नहीं, न ही बनाने का प्लान बना रही सरकार

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!