खबरेंदेवरिया

चाय और कॉफी का सेवन करें बंद : सीएमओ ने बताए हीट वेव के लक्षण और बचाव के उपाय, जानें और बरतें एहतियात

Deoria News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया डॉ राजेश झा ने बताया है कि अधिक गर्मी एवं लू के कारण मुख्य रुप से दो प्रकार की बीमारियॉ हीट इग्जॉस्चन एवं हीट स्ट्रोक होती है। अत्यधिक प्यास, शरीर का तापमान बढ़ा हुआ (100.4°F से<104°F), मांसपेशियों में ऐंठन, जी मिचलाना/ उल्टी होना, सिर का भारीपन/ सिरदर्द, रक्तचाप का कम होना, चक्कर आना, भ्रांति/ उलझन होना, अल्पमूत्रता/ पेशाब का कम आना, अधिक पसीना एवं चिपचिपी त्वचा हीट इग्जॉस्चन के लक्षण है।

गर्मी/ लू से प्रभावित होने के प्राथमिक उपचार के विवरण में उन्होंने बताया है कि व्यक्ति को तुरन्त पंखे के नीचे तथा छायादार ठन्ड स्थान पर ले जायें, कपडों को ढीला करें, शरीर को कपडे से स्पंज करें, ओआरएस का घोल पिलायें, निम्बू का पानी नमक के साथ पिलायें, मांसपेशियॉ पर दबाव डालें तथा हल्की मालिश करें, शरीर के तापमान को बार-बार जांचें। यदि कुछ समय में सामान्य न हो तो तुरन्त चिकित्सा केन्द्र ले जायें।

शरीर का तापमान बढा हुआ (>104°F), पसीना आना बन्द होना/ पसीने की ग्रंथि का निष्क्रिय होना, मांसपेशियों में ऐंठन, चिपचीपी त्वचा, त्वचा एवं शरीर का लाल होना, जी मिचलाना/ उल्टी होना, चक्कर आना, सिर का भारीपन/ सिरदर्द, चक्कर आना, भ्रांति/ उलझन में होना, अल्पमूत्रता/ पेशाब का कम आना, मानसिक अंसतुलन, सांस की समस्या, श्वसन प्रक्रिया तथा धड़कन तेज होना हीट स्ट्रोक के लक्षण है।

हीट स्ट्रोक के उपचार के विवरण में उन्होंने बताया है कि मरीज को तुरन्त नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जायें, कपड़े को ढीला करें, तुरन्त पंखें के नीचे तथा छायादार ठण्डे स्थान पर ले जाएं, शरीर को गीले कपडे से स्पंज करें, अगर मरीज कुछ पीने की अवस्था में हो तो पानी या शीतल पेय पिलायें, ओआरएस का घोल पिलायें, मांसपेशियों पर दबाव डालें तथा हल्की मालिश करें।

हारेगी गर्मी जीतेगा उत्तर प्रदेश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश झा ने बताया है कि लू/ उष्माघात जानलेवा हो सकता है, इससे बचाव ही उपचार है। अधिक परीश्रम के मध्य विश्राम आश्यक है। चाय, कॉफी एवं शराब न पियें। प्यास की इच्छा न होने पर भी पानी पीएं। अधिक गर्मी में व्यायाम न करें। शरीर अधिक गर्म लगने पर स्नान करें। अधिक धूप में बाहर न जायें तथा पंखे के नीचे बैठें। ठंडक प्रदान करने वाले फल खायें। हल्के/ सफेद रंग के तथा ढीले कपडे पहनें। छाया में बैठें। वृद्वों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

Related posts

वर्ष 2022-23 का बजट प्रदेश के सर्व-समावेशी एवं समग्र विकास के लिए है : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

योगीराज में बदला यूपी को लेकर जनता का परसेप्शन : नंबर वन पर ट्रेंड हुआ उत्सव प्रदेश का संदेश

Sunil Kumar Rai

निकाय चुनाव की तैयारी : भाजपा ने बैठक कर बनाई योजना, ये लक्ष्य हासिल करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : ईएमसीटी टीम ने झुग्गियों की महिलाओं को किया जागरूक

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में 25 बेड के हॉस्पिटल में मिले सिर्फ 3 : डीएम ने एमओआईसी और मेडिकल अफसर समेत 6 पर लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!