उत्तर प्रदेशखबरें

नया संसद भवन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय : योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का नया स्वर्णिम अध्याय बताया है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि नया संसद भवन नए भारत की आशाओं, अपेक्षाओं की पूर्ति का प्रतीक है।

सीएम ने पवित्र सेंगोल को भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक बताया। योगी आदित्यनाथ रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने नई दिल्ली में मौजूद रहे।

अपने ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी ने लिखा है, ”ऐतिहासिक क्षण! ‘नए भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया है। सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।”

सीएम ने पवित्र ‘सेंगोल’ को भारत के न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता और सामर्थ्य का प्रतीक बताते हुए आगे लिखा है, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज नए संसद भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पावन ‘सेंगोल’ की स्थापना भारत की सांस्कृतिक धरोहरों तथा उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी देशवासियों के आदर और विश्वास की समेकित अभिव्यक्ति है।

आजादी के अमृत काल में, भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ता यह राष्ट्रीय कार्य ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव को और अधिक संवर्धित करेगा।”

सीएम योगी ने नए संसद भवन के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमजीवीगणों के सम्मान को लोकतंत्र में ‘लोक’ की सर्वोच्चता का उद्घोष और ‘श्रमेव जयते’ भाव के प्रति आदर व विश्वास का प्रतीक बताया है। मुख्यमंत्री ने सभी श्रमजीवियों का इसके लिए हार्दिक अभिनंदन किया है।

Related posts

जरूरी खबर :  होटल और रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकते सर्विस चार्ज, प्रशासन ने सख्ती से पालन करने का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 46 लाख घरों को मिला पानी का कनेक्शन : सीएम ने अभियान में तेजी लाने के दिए आदेश, पढ़ें सरकार का पूरा प्लान

Rajeev Singh

रामनवमी पर सलेमपुर में निकली शोभा यात्रा : सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया स्वागत, कही ये बात

Swapnil Yadav

डीएम ने राइस और आटा मिलर्स संग की बैठक : इन बिंदुओं पर हुई मंथन, एक्स्ट्रा फूड के सदुपयोग के लिए मांगा प्लान

Swapnil Yadav

Space Tourism : देश में स्पेस टूरिज्म को नियंत्रित करने वाला कोई कानून नहीं, न ही बनाने का प्लान बना रही सरकार

Harindra Kumar Rai

Deoria Nagar Palika Election : भाजपा की जीत में अहम होंगे दो फैक्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने बनाई रणनीति

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!