उत्तर प्रदेशखबरें

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की देखीं तैयारियां : 25 मई से 3 जून तक यूपी के चार प्रमुख शहरों में होगा आयोजन

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में पहली बार होने जा रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के संदर्भ में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लखनऊ, गोरखपुर, गौतमबुद्ध नगर व वाराणसी में होने वाले आयोजन पर वृहद चर्चा की।

खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन 25 मई से 3 जून तक होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह से जुड़ी झांकी भी मुख्यमंत्री को दी गई। शुभारंभ 25 मई को लखनऊ व समापन 3 जून को वाराणसी में होगा।

मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन दिव्य-भव्य हो, जिससे मेहमान खिलाड़ियों-आगंतुकों व प्रशिक्षकों के समक्ष खेलों में भी यूपी की अनुपम छवि हो।

सीएम ने कहा कि बाहर से आने वालों बच्चों के रहने-खाने, सुरक्षा की विशेष व्यवस्था हो। आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए संसाधन की समुचित व्यवस्था की जाय। बाहर से आने वाले खिलाड़ी यदि कहीं घूमने बाहर जाना चाहें तो उनकी सुरक्षा की समुचित व्यवस्था हो।

बैठक में प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री व गृह) संजय प्रसाद, मंडलायुक्त रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार समेत प्रशासन-पुलिस व खेल विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव : एडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पढ़े पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर सीएचसी में लगा हेल्थ एटीएम : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन, इन बीमारियों की तुरंत होगी जांच

Sunil Kumar Rai

यूपी के इन शहरों के बीच जल्द दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें : रेलवे ने शुरू की तैयारी, लाखों मुसाफिरों को मिलेगी राहत

Swapnil Yadav

देवरिया में दाम्पत्य बंधन में बंधे 278 जोड़े : प्रतिनिधि और प्रशासन बने साक्षी, दीं शुभकामनाएं

Laxmi Srivastava

BREAKING : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे को दी राहत, सुनाया ये ऐतिहासिक फैसला

Sunil Kumar Rai

महिला अपराधों के निस्तारण में यूपी अव्वल : इन राज्यों को पछाड़ा, सीएम योगी ने गृह विभाग की थपथपाई पीठ

Rajeev Singh
error: Content is protected !!