खबरेंदेवरिया

गोरखपुर अटल आवासीय विद्यालय में मिलेगी मुफ्त शिक्षा : इन वर्ग के बच्चों को मिलेगा मौका, जानें आवेदन की शर्तें

Deoria News : श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी जानकारी दी है।

उन्होंने अवगत कराया है कि इन श्रमिकों के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अटल आवासीय विद्यालय, सहजनवा जनपद गोरखपुर में खुला है, जिसमें बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे एवं ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु कोविड से हो गयी हो, का वित्तीय वर्ष 2023-24 में कक्षा 6 में नामांकन किया जाना है।

विद्यालय में बच्चों के बौद्धिक, शारीरिक एवं उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करना है तथा पाठ्यक्रम सीबीएसई बोर्ड से नवोदय की भांति किया जायेगा। बच्चों को कक्षा 06 से कक्षा 12 तक की निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा, खेल कूद उपलब्ध है।

बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत ऐसे श्रमिक जिनका पंजीयन कम से कम 3 वर्ष पुराना है अर्थात दिनांक 31 मार्च 2020 तक हुआ है, उनके बच्चे पात्र होंगे। ऐसे श्रमिक जिनके बच्चे 2022 में कक्षा 5 उत्तीर्ण किये है तथा जिनकी आयु 10 वर्ष से 13 वर्ष के बीच हो, कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त विकास भवन परिसर देवरिया में आवेदन कर सकते हैं।

नामांकन से पूर्व लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले छात्र/ छात्राओं का अटल आवासीय विद्यालय में नामांकन किया जायेगा।

Related posts

रूस-यूक्रेन युद्ध : कोरोना से उबर रहे कारोबार पर पड़ेगा असर, कीमतें बढ़ने से बिगड़ेंगे हालात, जानें क्या बोले कारोबारी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA NEWS : संविदा मनरेगा कर्मियों ने दिया ब्लॉक पर धरना, मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे बड़ा आंदोलन

Abhishek Kumar Rai

जल्द ठीक होगा देवरिया-पकड़ी मार्ग : खस्ताहाल सड़क देख हैरान हुए डीएम, मांगा अब तक के खर्च का रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

Health Checkup Camp : रोटरी क्लब देवरिया के फ्री हेल्थ चेकअप कैंप में 205 मरीजों की हुई जांच, मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने दी परामर्श

Abhishek Kumar Rai

पहल : आकांक्षा समिति देवरिया के इस सरकारी स्कूल को बनाएगी विशेष, बनी योजना

Abhishek Kumar Rai

डीएम की सख्त चेतावनी : जारी वित्तीय वर्ष का बजट लैप्स हुआ तो होगी कड़ी कार्रवाई, कमेटी तय करेगी जिम्मेदारी

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!