खबरेंदेवरिया

देवरिया में 28 केंद्रों पर आयोजित होगी पीसीएस-2023 परीक्षा : डीएम और एसपी ने अफसरों संग की बैठक

Deoria News : आगामी 14 मई को जनपद में प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित गांधी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने पीसीएस परीक्षा को शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम जेपी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आयोजित सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 14 मई को जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में 12,170 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।

सुबह 9.30 से 11.30 बजे सामान्य अध्ययन-1 व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे सामान्य अध्ययन-2 की परीक्षा होगी। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 9 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 28 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे परीक्षा के दौरान अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और प्रत्येक केंद्र की निगरानी करें।

डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से जुड़े समस्त तैयारियों को समय से पूर्व करा ले और लोक सेवा आयोग के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन तलाशी दी लाए। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट मशीन एवं परीक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियां न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि बड़ी संख्या में ग़ैरजनपद के परीक्षार्थी भी आएंगे। उन्हें परीक्षा केंद्र के विषय में जानकारी देने के लिए रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्पडेस्क बनाये जाएंगे। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति बधित न हो और अभ्यर्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। परीक्षा की शुचिता को किसी भी दशा में भंग नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एसडीएम सौरभ सिंह, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, डीआईओएस विनोद राय सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

बाढ़ प्रभावित जिलों में नहीं सोया कोई भूखा : बांटे गये साढ़े चार लाख लंच पैकेट, सरकार की तैयारी का दिखा असर

Rajeev Singh

अब भारत नाम से बिकेगा यूरिया : एक बोरी के बजाय एक बोतल नैनो यूरिया होगा पर्याप्त, पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी सौगात

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : राज्य मंत्री की बैठक से गायब प्रोबेशन अधिकारी पर हुआ एक्शन, 10 छात्रों को मिले स्मार्ट फोन

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : सीडीओ ने 4 अफसरों को नोटिस देकर मांगा जवाब, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

Rakesh Jhunjhunwala : शेयर मार्केट के ‘बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला का निधन, 5 हजार की पूंजी से 46 हजार करोड़ कमाए, पढ़ें उनका सफरनामा

Sunil Kumar Rai

मार्च तक तैयार हो जाएगा मोहन सिंह सेतु : लाखों लोगों को मिलेगी सहूलियत, डीएम और एसपी ने लिया जायजा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!