खबरेंदेवरिया

देवरिया में 134000 किसानों की रूकेगी सम्मान निधि की अगली किश्त : सीडीओ ने बताई वजह, आज ही करें ये काम

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि जनपद देवरिया में 477000 कृषकों को पीएम किसान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। शासन से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। अभी भी जनपद में 134000 किसान ऐसे हैं, जिनका ईकेवाईसी अपडेट नहीं हुआ है।

वर्तमान में पीएम किसान संतृप्तीकरण अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। परन्तु देखा जा रहा है कि अभी भी कई किसान ईकेवाईसी के प्रति उदासीन हैं। ऐसे किसान जिनका ईकेवाईसी अपडेट नहीं है, वो शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित हो जायेंगे।

ऐसे सभी कृषक जिनका पीएम किसान निधि स्टेटस में ईकेवाईसी NO दिखाई दे रहा है, वो तत्काल अपना ईकेवाईसी अपडेट करा लें। ऐसे लोग कैम्प में उपस्थित होकर सहज जन सेवा केन्द्र के माध्यम से ईकेवाईसी करा लें या फिर अपने नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र पर उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड प्रस्तुत कर ईकेवाईसी अपडेट करा सकते हैं।

शासन से वर्तमान में ईकेवाईसी हेतु एक नई सुविधा भी मुहैया कराई गई है। जिसके अन्तर्गत किसान अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से प्ले स्टोर में जाकर पीएम किसान एप डाउनलोड कर अपने आधार नंबर के जरिए अपना फेसियल ईकेवाईसी करा सकते हैं।

इसकी प्रक्रिया इस प्रकार है –
-सर्वप्रथम किसानों को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर से ONLINE PM KISAN GOI MOBLE APP डाउनलोड करना होगा।
-इसके बाद भाषा का चयन करना होगा।
-फिर लॉगिन पर क्लिक करेंगे, लॉगिन टाइप लिखकर आएगा। -यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर आधार नंबर, मोबाइल नंबर का ऑप्शन आएगा। इसमें से किसी एक को इंटर करेंगे।
-आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जायेगा।
-इस ओटीपी को इंटर करें, इसके बाद 6 डिजिट का MPIN क्रिएट करने के लिए आएगा।
-इसमें 123456 अंक वाला MPIN या अन्य कोई नंबर वाला MPIN क्रिएट करें।
-इसके बाद फेसियल ऑथेंटिकेशन आएगा।
-अपना फोटो क्लिक करें और MPIN नंबर पुनः इंटर करें।
-सक्सेसफुल ईकेवाईसी लिखकर स्कीन पर आएगा, आपका ईकेवाईसी अपडेट हो गया है।

इस प्रक्रिया के जरिए किसान अपना ईकेवाईसी कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने मोबाइल के माध्यम से 10 अन्य कृषकों का भी ईकेवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

जनपद के कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि वे अपना ईकेवाईसी तत्काल करा लें, जिससे कि उनको पीएम किसान की 14वीं किश्त का लाभ दिया जा सके।

Related posts

देवरिया : गेंहू की खरीद में पिछड़ा जिला, डेढ़ महीने में 10 फीसदी से भी कम हुआ क्रय

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरों में कोई बदलाव नहीं, पुनरीक्षित सूची लागू

Sunil Kumar Rai

VIDEO : देवरिया सीएमओ ऑफिस में बाबू का रिश्वत मांगते वीडियो वायरल, जांच के लिए समिति गठित

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 1674 किमी बिछी पाइपलाइन : मगर हर घर जल पहुंचने में लगेगा वक्त, तीनों फर्मों को नोटिस

Rajeev Singh

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की वृहद वृक्षारोपण-2023 की समीक्षा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

इसी साल शुरू होगा Ghaziabad-Kanpur Economic Corridor का भूमि अधिग्रहण : NHAI ने मई तक का रखा लक्ष्य

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!