खबरेंपूर्वांचल

सीएम सिटी गोरखपुर में 14 साल की किशोरी से दरिंदगी : 3 युवकों ने बंधक बनाकर तीन दिन तक किया रेप

Gorakhpur News: गोरखपुर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को बंदी बनाकर 3 दिनों तक उसके साथ तीन युवकों ने उसका शारीरिक शोषण किया। नाबालिग चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन इन युवकों को कोई फर्क नहीं पड़ा। एक-एक करके तीनों ने मासूम का रेप किया। इस घिनौनी घटना को लगातार 3 दिनों तक अंजाम दिया जाता रहा। रेप करने के बाद युवक उसे घर में बंद कर बाहर चले जाते और मासूम की आवाज बाहर तक नहीं पहुंच पाती।

घरवालों के डांटने पर घर छोड़ पहुंची गोरखपुर

बिहार के बक्सर की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने भाई और भाभी के साथ रहती है। भाभी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई, जिस पर किशोरी नाराज होकर घर से निकल गई और ट्रेन पकड़कर गोरखपुर पहुंच गई। यहां गेट नंबर 2 पर नाबालिक खड़ी थी, तभी एक ऑटो चालक उसके पास पहुंचा और उसे रहने खाने के लिए जगह देने की बात कह कर उसे अपने ऑटो में बैठा लिया। फिर गोरखनाथ क्षेत्र के मिर्जापुर पचपेड़वा में अपने दोस्त के किराए के कमरे पर ले आया।

3 दिनों तक किशोरी का करते रहे शारीरिक शोषण

किशोरी को किराए के कमरे पर लाने के बाद ऑटो ड्राइवर ने अपने तीसरे साथी को फोन किया और उसे भी वहां बुला लिया। फिर तीनों एक-एक कर नाबालिक का रेप करते रहे।-नाबालिक के चीखने-चिल्लाने पर उसे डांट के चुप करा देते। इस तरह 3 दिनों तक इन तीनों युवको मासूम का शारीरिक शोषण करते, फिर उसको कमरे में बंद कर चले जाते।

कमरे से बाहर आकर किशोरी ने बताई आपबीती

वहीं गुरुवार की रात किशोरी कमरे से बाहर निकल कर पड़ोस में रहने वाले युवक को आपबीती बताई तो युवक ने डायल 112 पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक चौरीचौरा निवासी राजू हुसैन, स्टेशन पर पान बेचने वाले बिहार के बेतिया का रहने वाला कृष्णा शाह और उसके साथी मऊ जिले के मधुबन के रहने वाला संतोष राजभर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पीड़ित को बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जेल भेजे गए आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

Related posts

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai

जरूरी खबर : आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, 22 सितंबर तक एक्टिव रहेगा लिंक

Sunil Kumar Rai

अब अयोध्या में मिलेगा क्रूज और हाउसबोट का आनंद : अक्टूबर से शुरू होगा सफर, होंगी ये खासियत

Rajeev Singh

दु:खद : देवरिया में बिजली गिरने से एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत, जिंदा होने की आस में परिजन दो बार ले गए अस्पताल, मगर नहीं हुआ चमत्कार

Abhishek Kumar Rai

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Sunil Kumar Rai

DEORIA: अवैध कब्जा हटाने गए लेखपाल को सेक्रेटरी ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Video Viral

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!