खबरेंदेवरिया

दु:खद : देवरिया में बिजली गिरने से एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत, जिंदा होने की आस में परिजन दो बार ले गए अस्पताल, मगर नहीं हुआ चमत्कार

Deoria news : देवरिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग हादसों में एक युवक और एक अधेड़ की मौत हो गई। दोनों के परिजनों उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों गांव के लोग और सगे संबंधी इस प्राकृतिक आपदा पर दुख जता रहे हैं।

खुखुन्दू चौराहे पर दुकान है

जानकारी के मुताबिक सलेमपुर कोतवाली के सोहनाग के रहने वाले पिंटू मद्धेशिया जनपद के ही पिपरपाती खुखुंदू चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। वह पिछले 16 साल से यहां रह रहे हैं और अब यहीं के निवासी हो गए हैं। चाय की दुकान से ही परिवार का भरण पोषण होता है। उनके दो बेटों में बड़ा आकाश मद्धेशिया (18 वर्ष) पढ़ाई करता था। वह दुकान पर पिता के कामों में भी सहयोग करता था।

बिजली की चपेट में आ गया

सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन गुरुवार को जनपद में तेज हवाएं, आंधी और बारिश आई। परिजनों ने बताया कि बारिश के दौरान कृष्ण चाय की दुकान पर चाय बना रहा था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए

हालांकि परिजनों और करीबियों को ऐसी आशंका हुई कि वह जीवित है और उसे लेकर प्राइवेट नर्सिंग भी गए, लेकिन वहां भी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। माता बेबी मद्धेशिया और पिता सदमे में हैं।

गांव के बाहर हुआ हादसा

दूसरी घटना जनपद के ही असना गांव की है। जानकारी के मुताबिक यहां 55 वर्ष के सियाशरण गांव के ही बाहर गुरुवार को भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी बारिश शुरू हुई और आकाशीय बिजली गिरी। वह इसकी चपेट में आ गए तथा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Related posts

Mega Loan Mela : देवरिया में 1017 लाभार्थियों को मिला 2301 लाख का लोन, डीएम ने सौंपा चेक, देखें लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण : गलत सेंटर ले जाने पर तहसीलदार को नोटिस, जानें कैसे हुई चूक

Rajeev Singh

यूपी : जल जीवन मिशन को सफल बनाएगा सिंगापुर, बनेगा फर्स्ट पार्टनर कंट्री, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

विदेश जाना हुआ आसान : सऊदी अरब और इन देशों के लिए वीजा दिलाएगी यह संस्था, सीएम ने किया सेंटर का शुभारंभ

Shweta Sharma

Deoria News : 19 जून से शुरू होगा मुफ्त राशन का वितरण, इस तिथि तक चलेगा

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने खुखुंदू में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 43 वर्ष पुराने पानी की टंकी…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!