खबरेंदेवरिया

एक ही बॉक्स में डाले जाएंगे अध्यक्ष और सदस्य पद के मतपत्र : 585 बूथों के लिए आवंटित हुईं…

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया है कि इस बार नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन-2023 में सदस्य एवं अध्यक्ष पद के मत पत्र एक ही मतपेटिका में डाले जायेंगे। एक मतपेटिका के प्रयोग के पश्चात आवश्यकतानुसार दूसरे मतपेटी का प्रयोग किया जायेगा।

तहसील के अन्तर्गत निर्धारित स्थल से 03 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जायेगी। रवानगी के दिन प्रति पोलिंग पार्टी को दो मतपेटियां उपलब्ध करानी होंगी। तहसील देवरिया सदर के लिए 314 बूथ के सापेक्ष 678 मतपेटियां दी जा रही हैं।

इसी तरह –
-सलेमपुर में 110 बूथ के सापेक्ष 270
-गौरा बरहज में 74 बूथ के सापेक्ष 178
-भाटपाररानी में 22 बूथ के सापेक्ष 54
-रुद्रपुर में 65 बूथ के सापेक्ष 155 मतपेटियां दी जा रही हैं।
इस प्रकार जनपद में कुल 585 बूथ के सापेक्ष 1335 मतपेटियां दी जा रही हैं।

अपर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि प्राप्त मतपेटियों की सुरक्षा के लिए वो कर्मचारी की तैनाती कराना सुनिश्चित करें तथा उक्त प्राप्त मतपेटियों को खुलवाकर जांच करा लें कि मतपेटियां आसानी से खुल व बन्द हो जाती हैं।

यदि खुलने और बन्द होने में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें। समस्त मतपेटियां जिला पंचायत राज अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related posts

खास खबर : 3 एकड़ में बने इस किचन में रोज 1 लाख बच्चों का बनेगा खाना, एक घंटे में बनेंगी 40 हजार रोटियां, जानें सभी खासियत

Harindra Kumar Rai

इंसेफेलाइटिस की चपेट में बचे 5 फीसदी बच्चों को भी बचाना है : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

लोहिया वार्ड में चला भाजपा का बूथ विजय अभियान : विधानसभा प्रभारी बोले-नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

Sunil Kumar Rai

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

सीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प का जाना हाल : देवरिया के इन ब्लॉक में परिषदीय स्कूलों में नहीं हुआ काम, विभागवार रिपोर्ट तलब

Harindra Kumar Rai

राहत : 50 हजार मासूमों की मौत इंसेफलाइटिस पर योगी सरकार ने पाया नियंत्रण, जानें क्या बोले सीएम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!