खबरेंदेवरिया

देवरिया में भाजपा ने दिखाया दम : सांसद-विधायक की अगुवाई में निकली यात्रा, जुटे हजारों कार्यकर्ता

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रदेश के सभी जनपदों में विजय विकास यात्रा रथ नगर पंचायत का भ्रमण कर रहा है। विजय रथ यात्रा का नेतृत्व जिले के सांसद और विधायक कर रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को जिले की नगर पालिका परिषद देवरिया क्षेत्र के रुद्रपुर मोड़ पर स्थित सम्बन्ध मैरिज लान से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विजय संकल्प रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह यात्रा शहर के भटवलिया चौराहा, देवरिया रामनाथ चौराहा, सिविल लाइन, कोतवाली रोड़ चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड, तहसील रोड, नगर पालिका रोड, कोआपरेटिव चौराहे से होते हुए, मालवीय रोड और ओवर ब्रिज होते हुए कसया रोड चौराहे पर गायत्री मंदिर के पास समाप्त हुई। वहां जुटे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प रथ यात्रा का स्वागत कर रामपुर कारखाना नगर पंचायत की यात्रा पर रवाना किया।

भाजपा के विजय संकल्प रथ यात्रा में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सदर सांसद डाक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार नगर निगम निकाय चुनाव में प्रदेश भर में भ्रमण कर रहे विजय संकल्प रथ यात्रा का उद्देश्य दल के ओजस्वी कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार करना और प्रदेश की सभी नगर निकायों में कमल खिलाना है।

सदर सांसद ने कहा कि भाजपा विजय संकल्प रथ यात्रा में कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमड़ा जनसैलाब गवाही दे रहा है कि नगर पालिका परिषद सहित नगर के सभी वार्ड कमलमय हो चुके हैं।

सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वे लोग हैं, जो माफियाओं को संरक्षण देते हैं। दूसरी तरफ भाजपा की वह अटल सेना है, जिसकी चुनी सरकार माफियाओं को मिट्टी में मिला रही है। इसलिए देवरिया की जनता कमल को अपना भरपूर आशीर्वाद देकर मोदी-योगी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प ले चुकी है।

इस दौरान जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, बलराम उपाध्याय, नित्यानंद पाण्डेय, संजय पाण्डेय, निर्मला गौतम, भारती शर्मा, अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही, अम्बिकेश पाण्डेय, संजय राव, पवन कुमार मिश्रा, नीरज शाही, विष्णु अग्रवाल, मनोज गोयल, अमरजीत पासवान, अंगद मणि, सुधीर श्रीवास्तव, धनुषधारी मणि, नवीन सिंह, भरत मद्धेशिया, अभिजीत उपाध्याय, संजय तिवारी, तेजबहादुर पाल, राहुल कुमार, शिवेश पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव, हरीश त्रिपाठी, अजय सिंह, सुमित सिंह रानू, प्रवीण मल्ल, अभिनाश जायसवाल, रंजीत सिंह, श्रीनिवास मणि, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अभय द्विवेदी, पूनम शर्मा, प्रमिला सिंह, मधु जायसवाल, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, अमित कुमार दूबे समेत हजारों की संख्या में लोग रहे।

Related posts

खास खबर : योगी सरकार ने 5 साल में यूपी को देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

तैयारी : देवरिया में आयोजित होगा अमृत योग सप्ताह, 5 लाख लोग करेंगे योग

Harindra Kumar Rai

आधार वेरिफिकेशन में पिछड़ा देवरिया : रैंकिंग में 38वें स्थान पर पहुंचा, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

तकनीक का पिछलग्गू न बनें, जनता से बेहतर संवाद के लिए फील्ड में रहें : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

शानदार बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने में जुटा गीडा : 20 करोड़ की लागत से सुदृढ़ की जाएगी रोड कनेक्टिविटी

Sunil Kumar Rai

महिलाओं के हाथों में आएगी रोडवेज बसों की स्टेयरिंग : प्रशिक्षण के लिए दूसरे-तीसरे बैच की तैयारी शुरू

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!