उत्तर प्रदेशखबरें

अच्छी खबर : यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तौहफा, सीएम आज करेंगे ऑनलाइन पेंशन पोर्टल का शुभारंभ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान से सम्बन्धित ‘ई-पेंशन पोर्टल’ https://epension.up.nic.in का आज, 1 मई, 2022 को यहां लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शुभारम्भ करेंगे।

इस कार्यक्रम से प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, जनपद के मुख्य-वरिष्ठ कोषाधिकारी तथा प्रत्येक जनपद कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले लगभग 100 पेंशनर भी वर्चुअली जुड़ेंगे। यह जानकारी देते हुए शनिवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन से सम्बन्धित समस्त सेवाओं को पूर्णतः डिजिटल मोड में कॉन्टैक्टलेस, पेपरलेस और कैशलेस रूप से सम्पादित किये जाने के लिए ऑनलाइन पेंशन पोर्टल विकसित किया गया है।


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसमें यह व्यवस्था की गयी है कि सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारी द्वारा अपनी सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और उसकी सेवानिवृत्ति से 3 माह पूर्व पेंशन, ग्रेच्युटी और राशिकरण के भुगतान आदेश निर्गत हो जाएंगे। पेंशनर्स को अपनी प्रथम पेंशन के भुगतान के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।

Related posts

दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा : देवरिया में भीड़ में घुसे बेकाबू ट्रक ने दो बहनों को रौंदा, दर्जनों घायल

Abhishek Kumar Rai

अपराधियों का समर्थन करना छोड़े विपक्ष : एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव ने दिया ये जवाब

Pushpanjali Srivastava

Scholarship Application : छात्रवृत्ति के लिए 16 अगस्त तक मास्टर डाटा अपडेट करें संस्थाएं, टाइम टेबल जारी हुआ

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में एमएलए और मंत्री ने किया मतदान : अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह का दावा- जीतेगी भाजपा

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 7 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, महेंद्र कुमार बने महुआडीह के नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के 15000 रुपये के इनामी को किया गिरफ्तार, लंबे वक्त से था फरार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!