खबरेंदेवरिया

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग उप्र के निर्देशानुसार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नामांकन स्थल का निर्धारण किया है। उन्होंने बताया है कि जनपद के समस्त नगरपालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों / सदस्यों के निर्वाचन हेतु नामांकन 11 अप्रैल से 17 अप्रैल को पूर्वान्ह्न 11 बजे से अपरान्ह्न 03 बजे तक होगा।

17 अप्रैल को निर्धारित समयावधि तक प्रत्याशियों को अपना नामांकन पत्र निर्धारित नामांकन स्थलों पर अपने संबंधित निर्वाचन अधिकारी/ सहायक निर्वाचन अधिकारी को जमा करना होगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि –
तहसील बरहज अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी बरहज निर्धारित किया गया है।
इसी निकाय के सदस्य पद के 1-5 तक के वार्ड हेतु कक्ष संग्रह कार्यालय बरहज
-6-10 वार्ड हेतु नायब नाजिर कक्ष बरहज
-11-15 वार्ड हेतु नायब तहसीलदार कक्ष बरहज
-16-20 तक वार्ड हेतु राजस्व लिपिक कक्ष बरहज तथा
-21-25 वार्ड हेतु न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है।

इसी तहसील अन्तर्गत नगर पंचायत भलुअनी के अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय तहसीलदार बरहज कक्ष निर्धारित किया गया है। इसी नगर पंचायत के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-14 के लिए मतदाता पंजीकरण कक्ष बरहज निर्धारित किया गया है।

तहसील सदर अन्तर्गत नगर पालिका परिषद देवरिया के अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 1 निर्धारित किया गया है।
इस निकाय के सदस्य पद हेतु वार्ड 1-7 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 2
-वार्ड 8-14 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 3
-वार्ड 15-21 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 4
-वार्ड 22-27 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 5 तथा
-वार्ड 28-33 के लिए सदस्य पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 6 निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 7, वार्ड 1-10 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 8 नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत गौरी बाजार के अध्यक्ष पद हेतु 11 जिला पंचायत कक्ष संख्या 09 तथा वार्ड 1-11 के लिए नामांकन कक्ष जिला पंचायत कक्ष संख्या 10 निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत बरियारपुर के अध्यक्ष पद हेतु जिला पंचायत कक्ष संख्या 11, वार्ड 1-13 के लिए नामांकन स्थल जिला पंचायत कक्ष संख्या 12 निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत पथरदेवा के अध्यक्ष एवं सभी वार्डों के सदस्यों हेतु नामांकन नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या 8 में होगा।

नगर पंचायत बैतालपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या 9 में नामांकन किया जाएगा।

नगर पंचायत तरकुलवा के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या-10 में तथा

नगर पंचायत हेतिमपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए नामांकन स्थल नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या-11 निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत रुद्रपुर के अध्यक्ष पद हेतु न्यायालय उप जिलाधिकारी रुद्रपुर में एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय तहसीलदार रुद्रपुर में नामांकन किया जाएगा।

नगर पंचायत मदनपुर के अध्यक्ष पद हेतु नायब तहसीलदार न्यायालय रुद्रपुर एवं सदस्य पद हेतु नामांकन कक्ष नायब नाजीर कार्यकक्ष रुद्रपुर निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत भाटपाररानी के अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी भाटपाररानी एवं सदस्य पद हेतु नामांकन कक्ष न्यायालय तहसीलदार भाटपाररानी निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत सलेमपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु कक्ष न्यायालय उप जिलाधिकारी सलेमपुर निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत भटनी के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी सलेमपुर कक्ष निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत मझौलीराज के अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय अपर तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष निर्धारित किया गया है।

नगर पंचायत लार के अध्यक्ष पद एवं सदस्य पद हेतु न्यायालय तहसीलदार सलेमपुर का कक्ष नामांकन स्थल के लिए निर्धारित किया गया है।

Related posts

प्राथमिक विद्यायल पुरैना पहुंचे सीडीओ : मिड डे मील की सामग्री देख हुए हैरान, ढाई किलो चावल में 100 ग्राम सोयाबीन और…

Rajeev Singh

इन उपायों से लंपी स्किन डिजीज से मवेशियों को बचाएं : डीएम ने की अंतर विभागीय बैठक, दी ये जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

Lok Adalat : 13 अगस्त को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, न्यायाधीशों ने अधिकारियों संग बैठक की

Abhishek Kumar Rai

Teachers Day 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहवा स्कूल के अध्यापक खुर्शीद अहमद को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : सपा ने आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह समेत इन अफसरों को हटाने की मांग की, प्रदेश अध्यक्ष ने लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद : मूक बधिर विद्यालय संकेत में दिव्यांग बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, की ये बड़ी घोषणा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!