उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी की दो विधान सभा सीटों पर होगा उपचुनाव : कार्यक्रम जारी, दांव पर आजम खान की बादशाहत

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की दो खाली सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। रामपुर की स्वार सीट से अब्दुल्ला आजम खान की सदस्यता रद्द होने और मिर्जापुर के छानबे सीट से विधायक राहुल कोल के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 10 मई को उपचुनाव कराया जाएगा।

इसके बाद 13 मई को मतगणना कराई जाएगी। इलेक्शन के लिए 13 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन का आखिरी दिन 30 अप्रैल रखा गया है। बुधवार को निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दोनों सीटों पर जीत को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दरअसल बीते 2 फरवरी को मिर्जापुर की छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन हो गया था। राहुल प्रकाश कोल बीजेपी गठबंधन के अपना दल से विधायक थे। उनका निधन मुंबई में हुआ था। अपना दल के विधायक बीते लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थे।

राहुल प्रकाश कोल दो बार से अपना दल के टिकट पर चुनाव जीते थे। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीएसपी के उम्मीदवार को हराकर विधानसभा चुनाव में छानबे विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दुःख जताया था।

वहीं समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाने वाले रामपुर में भी उपचुनाव होगा। पिछले उपचुनाव में आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद जिले में उपचुनाव हुआ था। तब भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने यूपी की मुस्लिम राजनीति के सबसे बड़े चेहरे आजम के गढ़ रामपुर में न सिर्फ सेंधमारी की, बल्कि उसे ढहा दिया।

वहीं स्वार सीट से सपा के टिकट पर पिछली बार अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। लेकिन, इसी साल उनकी विधायकी निरस्त हो गई, जिसके बाद से ये सीट खाली हो गई है। अब भाजपा इस सीट पर भी जीत दर्ज करने की तैयारी में है। हालांकि समाजवादी पार्टी भी इस सीट पर कब्जा बनाए रखने की पूरी कोशिश करेगी।

Related posts

डबल इंजन सरकार में अयोध्या अभूतपूर्व प्रगति का साक्षी बन रहा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sunil Kumar Rai

बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं बदल रहे हालात : पार्क, पोषण वाटिका और बाउंड्री वॉल सहित इन प्रोजेक्ट्स में पिछड़े देवरिया के सभी ब्लॉक

Sunil Kumar Rai

डीएम की चेतवानी : स्कॉलरशिप से छूटा एक भी छात्र तो संस्थान और अधिकारियों पर गिरेगी गाज, इन विद्यालयों को नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

BREAKING: 19 करोड़ का बिजली बिल भेजने वाले मीटर रीडर की सेवा समाप्त, डीएम आशुतोष निरंजन ने एक्सईएन से मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur Link Expressway : दिल्ली, बंगाल और बनारस को जोड़ेगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, 49 प्रतिशत निर्माण पूरा, पढ़ें पूरा प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

Scholarship Form : 26 जुलाई को होगा छात्रवृत्ति से जुड़ी हर शंका का समाधान, छात्र और संस्थान रखें ध्यान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!