उत्तर प्रदेशखबरें

योगीराज में बदला यूपी को लेकर जनता का परसेप्शन : नंबर वन पर ट्रेंड हुआ उत्सव प्रदेश का संदेश

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। यूपी अब उपद्रवियों का नहीं, उत्सवों के प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने हाल ही में अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा करने के दौरान इन्हीं वाक्यों के साथ सरकार की उपलब्धियों का बखान किया था।

देश-दुनिया के अंदर यूपी को लेकर बदले परसेप्शन का असर अब सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को पूरे दिन ट्विटर पर हैशटैग उत्सव प्रदेश (#UtsavPradesh) ट्रेंड करता रहा। इस दौरान तकरीबन 23 करोड़ यूजर्स तक प्रदेश की छवि को लेकर बदली अवधारणा का संदेश प्रसारित हुआ।

हैशटैग ‘उत्सव प्रदेश’ इंडिया में काफी देर तक टॉप चार्ट में नंबर एक पर बना रहा। इस दौरान लगभग 35 हजार से अधिक यूजर्स ने दीपोत्सव, ब्रजोत्सव, रंगोत्सव के साथ ही नित्य सुमंगल नित्य महोत्सव की भूमि बन चुके यूपी को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार लाइक, रिप्लाई और रिट्वीट के जरिए किया।

बता दें कि आजाद भारत में पहली बार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के अवसर पर हर जिले में दुर्गा शप्तसती और श्रीरामचरित मानस के पाठ का आयोजन हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही हैं।

ट्विटर पर यूजर्स इसे योगी राज में विरासत और संस्कृति के सम्मान की बड़ी मिसाल बता रहे हैं। वहीं प्रदेश में नित्य आयोजित हो रहे उत्सवों और महोत्सवों ने दशकों से यूपी को लेकर बने गुंडाराज और माफियाराज की छवि को तोड़ने का काम किया है।

Related posts

DM बोले : स्मार्टफोन में स्क्रीनगार्ड लगवाने वाली जागरूकता ट्रैफिक नियमों में दिखाएं, छात्रों ने नाटक से दिया संदेश

Sunil Kumar Rai

विद्युत कर्मियों ने ली शपथ : सुरक्षा मानकों में नहीं होगी चूक

Satyendra Kr Vishwakarma

गन्ना मूल्य न बढ़ाने पर रालोद की तीखी प्रतिक्रिया : कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने योगी सरकार को घेरा

Abhishek Kumar Rai

पड़ताल : देवरिया के 3 विद्यालयों में नहीं मिला मानक के मुताबिक मिड डे मील, अध्यापक और शिक्षा मित्र मिले गायब, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai

गलत बिलिंग पर तत्काल एक्शन ले रही योगी सरकार : विधानसभा में दी बिजली से जुड़ी ये बड़ी जानकारी

Rajeev Singh

BIG BREAKING : यूपी कैबिनेट ने बैतालपुर, तरकुलवा और पथरदेवा सहित 18 नए नगर पंचायत को मंजूरी दी, देखें पूरी लिस्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!