खबरेंराष्ट्रीय

Amarnath Yatra : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 10 की मौत, कई दर्जन टेंट बहे, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Jammu : जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास आज बादल फटने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई के लापता होने की खबर है। भारी बारिश के बीच शाम करीब 5:30 बजे बादल फटा।

अधिकारियों ने कहा कि तेज पानी धर्मस्थल के बाहर आधार शिविर में घुस गया, जिससे 25 टेंट और तीन सामुदायिक रसोई क्षतिग्रस्त हो गए, जहां तीर्थयात्रियों को भोजन परोसा जाता है। चश्मदीदों ने बताया कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद गुफा के ऊपर और किनारे से अचानक पानी की तेज लहरें बहने लगीं। लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है.

तेज बारिश से आई लहर

संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष, पहलगाम की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि अमरनाथ गुफा के पास शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। NDRF, SDRF और अन्य संबद्ध एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। ITBP के एक अधिकारी ने बताया कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के बाद गुफा के ऊपर से पानी आ गया। बारिश फ़िलहाल थम गई है।

एलर्ट किया गया था

ITBP के पीआरओ विवेक कुमार ने बताया कि सभी को एलर्ट किया गया। काफी लोगों को वहां से निकाला गया, जिससे कई लोगों को बचाया भी गया है। हमने अभी स्थिति को देखते हुए यात्रा रोकने का निर्णय लिया है। काफी देर से बारिश हो रही थी, तभी गुफा के ऊपरी हिस्से से पानी आने लगा और धीरे-धीरे पानी आना तेज़ होने लगा। हमने तुरंत ही सभी एजेंसी को अलर्ट किया। इस बार हम पहले से अलर्ट थे। वहां श्रद्धालुओं के टेंट लगे थे और सुरक्षा बलों के भी टेंट लगे हुए थे।

3 को जीवित निकाला गया

अतुल करवाल, DG NDRF ने कहा कि वहां पर और भी कई संस्थाओं की टीमें जैसे ITBP, आर्मी, लोकल पुलिस मौजूद है। वहां ढलान काफी ज्यादा है इसलिए पानी काफी तेजी से आता है। बहाव के चलते टेंटों को नुकसान पहुंचा है। आशा है कि बहाव और कम हो जाएगा। लेकिन हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं। हमारी 1 टीम गुफा के पास तैनात रहती है, वो टीम तत्काल बचाव कार्य में जुट गई थी। 2 टीम पास में है, जिसमें से 1 वहां पहुंच कर काम पर लग गई है। 1 टीम शामिल होने वाली है। वहां मौजूद हमारे लोगों के मुताबिक 10 लोगों के मौत की खबर है और 3 को वहां से जीवित निकाला गया है।

जान बचाना हमारी प्राथमिकता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैंने जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से अमरनाथ गुफा में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के संबंध में बात की है। NDRF, SDRF, BSF और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य कर रहे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है।

सहायता की जा रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से बात की और स्थिति का जायजा लिया। बचाव और राहत अभियान जारी है। प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप दैवीय आपदा के कारण हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

Related posts

सीडीओ की समीक्षा बैठक : केसीसी के लिए लगेगा विशेष कैंप, यूरिया की नहीं होगी कमी, फसल बीमा योजना के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

UP : योगी सरकार और अफसरों पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यहां DM, SDM लड़ते हैं चुनाव, जानें मायने

Sunil Kumar Rai

DEORIA : खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए बिहार बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी, जानें डीएम का पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार ने दिए डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के आदेश : 21 जिलों के सभी गांवों में समय के अंदर पूरा होगा

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की, इन केंद्रों पर चल रहा वैक्सीनेशन

Harindra Kumar Rai

Deoria News : उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, 30 अगस्त तक मांगी आपत्ति

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!