खबरेंदेवरिया

देवरिया के हरीन्द्र कुमार राय बने असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर : झारखंड में हासिल की 14वीं रैंक, कड़े संघर्षों से मिली कामयाबी

Deoria News : देवरिया जिला के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के निवासी हरीन्द्र कुमार राय ने झारखंड लोक सेवा आयोग की आयोजित परीक्षा में 14वीं रैंक हासिल कर कमाल किया है। उनकी इस कामयाबी से परिजन, सगे-संबंधी और गांव के लोग खुशी मना रहे हैं।

जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कमला कांत राय के पुत्र हरीन्द्र कुमार राय ने झारखंड लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

वह तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले प्री, फिर मेंस और बाद में साक्षात्कार में शामिल हुए। 22 मार्च को झारखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी परिणाम में हरीन्द्र कुमार राय को सामान्य वर्ग में 14वीं रैंक हासिल हुई है।

हरीन्द्र की प्रारंभिक पढ़ाई पहाड़पुर गांव में स्थित विद्यालय से हुई। कुशीनगर से बीएससी करने के बाद उन्होंने प्रयागराज का रुख किया, जहां से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एलएलएम और नेट क्वालीफाई करने के बाद हरीन्द्र ने एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में अध्यापन शुरू किया।

लेकिन अध्यापन के साथ-साथ वह अपने लक्ष्य को हासिल करने में भी जुटे रहे और अंततः झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा में उनका चयन सहायक लोक अभियोजक के पद पर हुआ है। इस परीक्षा में उन्हें सामान्य वर्ग में 14वीं रैंक हासिल हुई है।

उनकी इस उपलब्धि से परिजन खुश हैं। सगे-संबंधी भी मिठाई बांट अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। माता लीलावती देवी बेटे की इस कामयाबी पर गर्वांवित हैं।

उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य रामबदन राय, रमाकांत राय, अरुण राय, चंद्रकांत राय, अधिवक्ता जयप्रकाश राय, अधिवक्ता अजय मिश्रा, कमलेश (राजू) मल्ल, अधिवक्ता राजीव सिंह, राकेश मिश्रा, अखिलेश राय, विनय राय, भाई सुनील कुमार राय, हेमंत राय, आदर्श राय, विवेक राय, हरिसहाय राय, प्रद्युमन्न राय, मुनेब भगत,पंकज राय, संतोष राय, प्रशांत राय, नागेंद्र राय, शिवप्रकाश राय, उमेश राय, अभिनव राय, अक्षत राय और अन्य शामिल हैं।

Related posts

विशेष वरासत अभियान की डेडलाइन करीब : समस्या हो तो आज ही करें आवेदन, योगी सरकार ने अब तक निपटाए लाखों प्रकरण

Satyendra Kr Vishwakarma

तैयारी : काशी विश्वनाथ धाम में बदलेगी व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगा अलग अनुभव

Sunil Kumar Rai

खंड स्नातक चुनाव 2023 : देवरिया में 21949 मतदाता करेंगे मतदान, डीएम और एसपी ने की समीक्षा

Sunil Kumar Rai

Ration Distribution : बुधवार से 20 सितंबर तक होगा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, अंत्योदय और गृहस्थी कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : योगी सरकार ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों की संख्या बढ़ाई, साइबर क्राइम रोकने में बनाया सक्षम, जानें क्या बोले सीएम

Harindra Kumar Rai

कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी : मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया ऐतिहासिक, लिखा भावुक पोस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!