खबरेंदेवरिया

पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा : देवरिया से हरियाणा तक फैला है नेटवर्क, ऐसे मिली कामयाबी

Deoria News : देवरिया जिले की सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह फरार होने की फिराक में था। उसके खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

मिली सूचना के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि संजय पनवाल नाम का अपराधी कहीं फरार होने की तैयारी कर रहा है। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल गणेश कनौजिया, कांस्टेबल आशुतोष भारती, कांस्टेबल राकेश गोस्वामी व कांस्टेबल हरिप्रसाद यादव को लेकर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश संजय पर लार थानें में मुकदमा अपराध संख्या 51/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व गौरीबाजार थाने में अपराध संख्या 59/2020 आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471 आईपीसी के तहत मुकदमे दर्ज थे।

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त संजय पनवाल पुत्र दयानन्द हरियाणा के सोनीपत के खुर्द थाना खरखौदा का रहने वाला है। सलेमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

सीडीओ का आदेश : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी ही करें प्रतिभाग, प्रतिनिधि भेजने पर होगा एक्शन

Sunil Kumar Rai

Agnipath Protest : अखिलेश यादव बोले- विरोध की ज्वाला युवा विरोधी सत्ता को भस्म कर देगी

Sunil Kumar Rai

BREAKING : भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी के साथ देवरिया में धक्का-मुक्की, देखें Viral Video

Sunil Kumar Rai

संत विनोबा पीजी कॉलेज में इंवेस्टर समिट 2023 की तैयारी : आईपीएस सुबेश कुमार सिंह ने युवाओं को दिखाई राह

Sunil Kumar Rai

यूपी : राज्य में बदलेगा वर्किंग सिस्टम, सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

BIG BREAKING : यूपी कैबिनेट ने बैतालपुर, तरकुलवा और पथरदेवा सहित 18 नए नगर पंचायत को मंजूरी दी, देखें पूरी लिस्ट

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!