खबरेंदेवरिया

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल को लगाई फटकार : इस हरकत से हुए नाराज

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में कल देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय विद्यालय देवरिया एवं चेरो की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में केन्द्रीय विद्यालय देवरिया के विद्यालय प्रबंध समिति की पिछली बैठक जो 02 सितंबर 2022 को आयोजित हुई थी, उसके प्रगति की समीक्षा हुई, जिस पर कुछ बिन्दुओं को छोड़कर समिति ने संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद आगामी शिक्षण सत्र 2023-24 हेतु आवश्यक बिन्दुओं पर चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने कतिपय निर्देशों के साथ अपना अनुमोदन दिया। बैठक में आधी अधूरी तैयारी के साथ आने पर जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि मद में धन होने के बावजूद बच्चों को शैक्षणिक टूर पर न ले जाना लापरवाही को स्पष्ट करता है। जिलाधिकारी ने पुनः पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, केंद्रीय विद्यालय चेरो के प्रिंसिपल रजनीश त्रिपाठी, केंद्रीय विद्यालय देवरिया के प्रिंसिपल केरेश्वर प्रसाद विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

गेहूं की इस किस्म से होगी बंपर पैदावार : कम लागत में किसान पाएंगे ज्यादा उत्पादन, पढ़ें इसकी बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स में राशिद नसीम का नाम शामिल : 5 लाख का इनाम घोषित

Satyendra Kr Vishwakarma

लापरवाही : एक साल में नहीं अपडेट हो पाई पुलिस और देवरिया प्रशासन की वेबसाइट, मिल रही अधूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : योगी कैबिनेट ने देवरिया नगर पालिका विस्तार को दी मंजूरी, 23 गांव होंगे शामिल, शलभ मणि ने सीएम को दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

सोमवार को देवरिया आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी : सड़क परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Rajeev Singh

‘भाजपा सरकार में देश-प्रदेश गढ़ रहा तरक्की के नए आयाम’ : देवरिया में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला, दिया जीत का मंत्र

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!