खबरेंदेवरिया

सीडीओ देवरिया ने 54 कर्मियों के खिलाफ की कार्रवाई : 11 बजे तक रहे गायब, इस ब्लॉक में हो रहा सबसे ज्यादा खेल

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे समस्त विकास खण्डों से व्हाट्सअप के माध्यम से पंजिका मंगाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें विकास खण्डवार 54 अधिकारी / कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों का आज का वेतन / मानदेय बाधित करते हुए संबंधित कार्यालयाध्यक्ष/ खण्ड विकास अधिकारी गण को निर्देशित किया है कि वे अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित स्पष्ट आख्या 05 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्डवार 54 अनुपस्थित अधिकारी / कर्मचारी के विवरण में बताया है कि –
-ब्लाक गौरी बाजार से टीए रामदयाल साहनी, ऋषिकेश प्रताप सिंह, हरिलाल यादव
-ब्लाक सदर से लेखा सहायक जितेंद्र तिवारी, बीएमएम अनिता निषाद, क०आ० (पंचायत) आनंद स्वरूप तिवारी, राजनन्दनी, टीए अजय कुमार मिश्र, अमर नाथ तिवारी, नागेन्द्र मिश्र, सुनील कुमार
-ब्लाक बरहज से लेखाकार अंजनी कुमार पाण्डेय, बीएमएम उपेन्द्र कुमार मिश्रा
-भागलपुर ब्लाक से व0सहा0 राजेश कुमार गौतम, बीओपीआरडी दीपक कुमार गुप्ता, एपीओ ऋतुदीप सिंह, बीएमएम विकास कुमार मिश्र, टीए संतोष पाण्डेय, कमलेश कुमार ओझा
-ब्लाक भाटपाररानी से टीए रामनक्षत्र सिंह, रंजीत गुप्ता, व्यासनाथ राय, अतुल कुमार सिंह
-ब्लाक भटनी से एपीओ मंजू कुशवाहा, स०वि०अ० सुनील कुमार सिंह, टीए बैंकटेश्वर यादव, अरविन्द्र कुशवाहा
-ब्लाक सलेमपुर से जेईआरईडी अखण्ड प्रताप सिंह, लेखाकार अमित कुमार वर्मा, टीए श्रुतिदेव तिवारी, अरुण तिवारी, अमरजीत, सुधाकर पाण्डेय, अरुण शर्मा
-ब्लाक बनकटा से क०आ० सतेन्द्र कुमार रजक, बीसी शिशिर तिवारी, देशदीपक राय, टीए उपेन्द्र कुमार दिनेश शर्मा, एडीओ (पंचायत) रविन्द्र प्रसाद, बीएमएम कमलेश कुमार का सहा चन्द्र प्रकाश सिंह
-भलुअनी ब्लाक से टीए सभापति मणि त्रिपाठी, रामचन्द्र यादव, क०आ० चितेश्वर कुमार चौबे
-ब्लाक लार से एपीओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, क०आ० दुर्गेश तिवारी, टीए महेश नारायण, राजेन्द्र मल्ल, संतोष शर्मा, स०वि०अ० (पंचायत) विन्ध्याचल सिंह, लेखाकार रामअशीष, चौकीदार रमाशंकर पटेल तथा
-पथरदेवा ब्लाक से कौशलेन्द्र प्रताप सिंह अनुपस्थितों में सम्मिलित हैं।

Related posts

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश

Rajeev Singh

Deoria News : ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाज को बदलना होगा नजरिया, कल्याण बोर्ड की बैठक में हुई मंथन

Sunil Kumar Rai

इलाज कराने में पूरा आर्थिक मदद दे रही योगी सरकार : मुख्यमंत्री ने भू-माफिया को लेकर दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

योगी की सख्ती पर चकबंदी विभाग में फिर चला चाबुक : दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, इतने हुए सस्पेंड

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Chunav Deoria : 20 जोनल और 4 दर्जन सेक्टर मजिस्ट्रेट कराएंगे निष्पक्ष चुनाव, पढ़ें नगर पंचायतवार नाम

Rajeev Singh

ज्यादा चार्ज लेने वाले सुविधा केंद्रों पर होगी कार्रवाई : डीएम ने मांगी लिस्ट, जानें तय शुल्क दरें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!