उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : योगी सरकार के 5 साल में मजबूत हुआ हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और एजुकेशन, सीएम ने दी बड़ी जानकारी

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के समक्ष गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर जनपद सम्भल एवं महराजगंज में पीपीपी मोड़ पर स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज के सम्बन्ध में राज्य सरकार तथा पीपीपी पार्टनर के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही एमओयू दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बासन्तिक नवरात्रि के पावन अवसर पर बहुप्रतिष्ठित संस्थाओं श्री सिद्धि विनायक ट्रस्ट, बरेली एवं शांति फाउण्डेशन ट्रस्ट, महराजगंज द्वारा प्रदेश में पीपीपी मोड़ पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार किसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना पीपीपी मोड़ पर की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग इस कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाए।

जल्द होंगे एमओयू पर हस्ताक्षर
सीएम ने आगे कहा, “16 असेवित जनपदों में पीपीपी मोड़ पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कार्रवाई को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। इसी क्रम में जनपद महराजगंज एवं सम्भल में 330-330 बेड के मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ नेशनल मेडिकल कमिशन की शर्तों के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने पीपीपी पार्टनर शांति फाउण्डेशन एवं श्री सिद्धि विनायक ट्रस्ट के लिए क्रमशः महराजगंज एवं सम्भल में वर्ष 2024 तक मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ एजुकेशन को और मजबूत करने के लिए 14 असेवित जनपदों में भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एमओयू पारदर्शी तरीके से शीघ्र ही सम्पन्न होंगे।

35 नए मेडिकल कॉलेज बने
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 से प्रदेश में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत करने का कार्य किया है। आज उत्तर प्रदेश, देश में सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज वाला राज्य बन चुका है। विगत 70 वर्षों में प्रदेश में मात्र 12 राजकीय मेडिकल कॉलेज थे। विगत 5 वर्षों में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना एवं राज्य के संसाधनों से 35 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है, जिनमें से 17 नये मेडिकल कॉलेज संचालित हो चुके हैं। 16 नये मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन पर अगले सत्र से प्रवेश प्रारम्भ करने का प्रयास किया जाएगा। देश में सबसे अधिक आबादी के राज्य उत्तर प्रदेश के 59 जनपदों में मेडिकल कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं या उनका निर्माण किया जा रहा है। 16 असेवित जनपदों में पीपीपी मोड़ पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया को राज्य सरकार आगे बढ़ा रही है।

सब ने सराहना की है
उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना ने गतिविधियों को प्रभावित किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने जीवन एवं जीविका को बचाने के सफल प्रयास किए हैं। उत्तर प्रदेश ने देश और दुनिया को कोरोना के सफल मॉडल दिए, जिसकी सराहना प्रधानमंत्री, डब्ल्यूएचओ सहित दुनिया के अन्य देशों ने की है। देश के प्रत्येक नागरिक ने खुले मन से उत्तर प्रदेश के कोरोना प्रबन्धन एवं नियंत्रण के मॉडल की सराहना की है।

दुनिया आशान्वित है
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यों से आज देश और दुनिया आशान्वित है। प्रदेश सरकार ने सभी स्तरों पर मेडिकल की सीटों में वृद्धि की है, जिससे प्रदेश को अच्छे डॉक्टर, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता होगी। राज्य सरकार के सफल प्रयासों से आने वाले दिनों में हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज संचालित होगा।

अफसर रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव चिकित्सा शिक्षा गौरी शंकर प्रियदर्शी, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण डॉ एनसी प्रजापति, श्री सिद्धि विनायक ट्रस्ट एवं शांति फाउण्डेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Gorakhpur Siliguri Expressway को लेकर लगने लगे कयास : प्रभावित हजारों गांवों के किसानों की बढ़ी चिंता, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया न्यायालय में न्यायाधीशों ने लोगों को भेंट किया तिरंगा, डिस्ट्रिक्ट जज जेपी यादव ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : गोरखपुर से काशी सहित इन शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू, पूर्वांचल को मिलेगा फायदा

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : काशी विश्वनाथ धाम में बदलेगी व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगा अलग अनुभव

Sunil Kumar Rai

यूपी : दस्तकारों और कारीगरों को सहायता राशि देगी योगी सरकार, जानें पात्रता की शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

सभी स्नान स्थलों पर रहेगी पूरी व्यवस्था : डीएम और एसपी ने तैयारियां देखीं, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!