खबरेंशिक्षा

IMS Noida ने नारी शक्ति को किया सम्मानित : महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Noida News : इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज आईएमएस (Institute of Management Studies-IMS Noida) नोएडा में नवीनता एवं समानता की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री नलिनी अस्थाना एवं पद्मश्री कमलिनी अस्थाना ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं कार्यक्रम के दौरान मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा विगत दिनों में ऐसी कुछ प्रतिभाशाली महिलाएं रही है जिन्होंने लीक से हटकर मानवीय मूल्यों की गरिमा को बनाए रखा। आज हम इस विशेष दिन पर अपने उस साथी को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

वहीं शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों ने हस्तशिल्प, भारतीय कला, आभूषण, साज-सज्ज एवं खान-पान को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा से अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान आरवी लर्निंग की फाउंडर रोहिणी वैष्णवी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जीवन में हुनर ही महिला और पुरुषों को समानता की राह दिखाता है।

कार्यक्रम में पद्मश्री कमलिनी अस्थाना ने कहा कि जितने ही आप अपने संस्कृति के करीब होते है उतना ही आपके सोच में स्वच्छता दिखती हैं। वहीं पद्मश्री नलिनी अस्थाना ने कहा कि हमारे वेदों में भी नारी को देव तुल्य माना गया है।

Related posts

सजा दिलाने में यूपी पुलिस अव्वल : योगी सरकार में माफिया की 44 अरब 59 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, एनकाउंटर में मारे गए 166 अपराधी

Harindra Kumar Rai

तैयारी : ड्रोन से मुश्किल जगहों पर बुझाई जाएगी आग, बड़ी क्षति होने से बचेगी, जानें सीएम योगी ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

डीएम दिव्या मित्तल ने बच्चियों का बढ़ाया उत्साह : बालिका लीग की विजेताओं को दिया सम्मान

Rajeev Singh

सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के प्रोजेक्ट्स का जाना हाल : कार्यदाई संस्थाओं को दी ये वार्निंग

Sunil Kumar Rai

यूपी में बनेंगे ड्रोन : युवाओं को मिलेगा सर्टिफिकेट और डिप्लोमा, सीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी : सीएम योगी की मंशा पर समाज कल्याण विभाग ने की ये पहल

Shweta Sharma
error: Content is protected !!