खबरेंदेवरिया

नकलविहीन होंगी मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं : जिलाधिकारी ने की तैयारी बैठक, 4500 से ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ से संचालित सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में राज्य सरकार से अनुदानित 17 मदरसे संचालित हैं, जिनमें 4,598 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से 3,012 छात्र सेकेंडरी ,720 छात्र सीनियर सेकेंडरी, 681 छात्र कामिल (स्नातक) और 125 छात्र फाजिल (स्नाकोत्तर) के विद्यार्थी हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा नकल विहीन व पूर्ण शुचिता के साथ संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र यथासंभव 5 से 10 किमी की परिधि में आने वाले विद्यालयों में बनाये जाएंगे। विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा व विद्यार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं रमजान के पश्चात मई में होने की संभावना है। बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसपी डॉ राजेश सोनकर, एडीआईओएस महेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

पुलिस हिरासत में मौत : पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, प्रियंका गांधी बोलीं- रक्षक भक्षक बन चुके हैं

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 14 सेंटर पर होगी PET 2022 परीक्षा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Elections 2022 : यूपी में बढ़े 10 हजार पोलिंग बूथ, वोटर लिस्ट में ऑनलाइन जोड़ सकेंगे नाम, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अभ्यर्थियों को दिए सफलता के गुर : छात्रों के लिए वरदान बनी अभ्युदय योजना

Abhishek Kumar Rai

दु:खद खबर : देवरिया में बिजली गिरने से दो साल के मासूम की मौत, पूरा गांव गम में डूबा

Abhishek Kumar Rai

UP Election 2022 : सात चरण में होंगे यूपी विधानसभा के चुनाव, देखें चरणवार जिलों की लिस्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!