खबरेंदेवरिया

मोदी सरकार में 4 गुना बढ़ा कृषि बजट : पवन मिश्र

Deoria News : भाजपा किसान मोर्चा देवरिया ने आगामी कार्यक्रमों और अभियानों के लिए बैठक एवं होली मिलन का आयोजन सलेमपुर डाक बंगले पर किया। इसमें सलेमपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले भाटपाररानी और सलेमपुर विधानसभा के किसान मोर्चा जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि और किसान कल्याण के लिये जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने का कार्य किया है, केंद्र सरकार ने कृषि बजट को चार गुना तक बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिये आने वाले दिनों में किसान मोर्चा पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर किसान कल्याणकारी बजट की चर्चा के साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्राकृतिक खेती और मोटा अनाज के पैदावार को बढ़ावा देने पर चर्चा करेंगे।

किसानों के साथ होली मनाएं पदाधिकारी : अशोक पाण्डेय
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का अन्नदाता भाजपा के साथ है।

भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय ने कहा की किसान मोर्चा का कार्य अत्यंत सराहनीय है। किसान मोर्चा पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर सौहार्दपूर्ण ढंग से होली का त्योहार मनाएं।

बैठक के अंत मे पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक का संचालन रजनीकान्त सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष हृदयलाल शर्मा, जिला मंत्री नागेन्द्र सिंह, अरुण मिश्र, सुमन्त बाबा, विनय तिवारी, सत्यप्रकाश सिंह, संजय सिंह सैथवार, अंकित मिश्र, ज्ञानचंद कुशवाहा, अभिषेक पाण्डेय, शिवराज मणि सिंह, चन्दन पाण्डेय, राघवेंद्र मिश्र, गब्बर दुबे, रत्नेश मिश्र उपस्थित रहे।

Related posts

सावन में शिवालयों पर रहेंगे सभी प्रबंध : सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सक्रिय, डीएम और एसपी ने की बैठक

Sunil Kumar Rai

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से भाजपा जीतेगी अगला आम चुनाव : मंत्री विजय लक्ष्मी ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Rajeev Singh

कालानमक की सुंगध और स्वाद के विदेशी भी मुरीद : तीन साल में निर्यात में जबरदस्त बढ़ोत्तरी

Sunil Kumar Rai

खेलों पर 200 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : उत्तर प्रदेश खेल विकास कोष से बदलेंगी सुविधाएं

Rajeev Singh

Begum Akhtar Award : ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन, इन विधाओं में होगा चयन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai

महामहिम का नहीं पूरे देश का विरोध कर रहा विपक्ष : शलभ मणि त्रिपाठी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!