उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी : महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराएगी भाजपा, सरकारी नौकरियों में दोगुनी होगी संख्या, जानें संकल्प पत्र के सभी वादे

UP Election-2022 : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव-2022 (UP Assembly Election-2022) में महिलाएं भी फ्रंट फुट पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र-2022 में भी महिलाओं के लिए बड़े वादे किए गए हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था करने का वादा किया है।

पार्टी की तरफ से जारी संकल्प पत्र 2022 के मुताबिक –

पार्टी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत वित्तीय सहायता को 15000 से बढ़ाकर 25000 कर देगी।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए एक लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था होगी।

पार्टी 1000 करोड़ की लागत के साथ मिशन पिंक टॉयलेट शुरू करेगी। इसके अंतर्गत सभी सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण एवं रखरखाव सुनिश्चित होगा।

विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह किया जाएगा।

3 महिला बटालियन के नेटवर्क का विस्तार कर उसे दोगुना किया जाएगा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

अपने संकल्प पत्र में पार्टी ने कहा है कि सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। 3000 पिंक पुलिस बूथ स्थापित होंगी।

5000 करोड़ की लागत के साथ अवंतीबाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन शुरू होगा। इसके अंतर्गत 5 लाख नई महिला स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगीं।

स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली लगभग एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर एसएचजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 1 लाख तक का ऋण न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

पार्टी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को दोगुना करेगी।

कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी वितरित किया जाएगा।

सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य सखियों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा मिशन मोड पर प्रदान किया जाएगा।

500 करोड़ की लागत के साथ स्टेट टैलेंट सर्च एंड डेवलपमेंट स्कीम शुरू होगी। इसके अंतर्गत चुनी गई महिला एथलीट को 5 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Related posts

UP Election-2022 : शराब और ड्रग माफिया पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 1733 मामले दर्ज

Abhishek Kumar Rai

जिम्मेदारी : आरडब्ल्यूए और एचसीएल फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक, ई-वेस्ट से होने वाले नुकसान से बचने के बताए उपाय

Satyendra Kr Vishwakarma

कोरोना का कहर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां, इन जिलों पर होगा ज्यादा असर

Satyendra Kr Vishwakarma

रीजनल रैपिड रेल : 1100 इंजीनियर और 10000 मजदूर तैयार कर रहे भविष्य, जानें सीएम योगी ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

धनौतीराय प्रकरण : डीएम और एसपी ने की जनसुनवाई, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर जताई नाराजगी, मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

Cabinet Decision : योगी कैबिनेट ने स्वास्थ्य से सड़क तक के प्रस्तावों को दी मंजूरी, जानें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!