खबरेंदेवरिया

बेटियों को बचाने की मुहिम : देवरिया मेडिकल कॉलेज में काटा गया केक, अभिभावकों को…

Deoria News : बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बुधवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया (Devraha Baba Medical College Deoria) में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम हेड ऑफ डिपार्टमेंट बबीता कपुर एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका अल्पना रानी देवरिया की अध्यक्षता में मनाया गया । इस कार्यक्रम में नवजात बच्चियों के अभिभावकों का उत्साहवर्धन करने के लिए केक काटकर उन्हें बेबी किट, मिष्ठान एवं बधाई-पत्र प्रदान किया गया।

जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताते हुये कहा कि बेटियों के पैदा होने पर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाएं, बेटियों को बोझ ना समझें। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का मुख्य उद्देश्य गिरते बाल लिंगानुपात में कमी लाना और बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिरण से जुड़े मुद्दों का समाधान करना है। इस अवसर पर मेडिकल कालेज में पैदा हुई नवजात बच्चियों की माताओं ने मिलकर केट काटा एवं खुशियां मनायीं।

कार्यक्रम में कुल 30 बच्चियों के परिजनों को बेबी किट, मिष्ठान, बधाई-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ एसके सिंह, डॉ निहारिका सिंह अन्य महिला चिकित्सक, सिस्टर इन्जार्ज, स्टॉफ नर्स, सैफ खान कनिष्ठ सहायक जिला परिवीक्षा कार्यालय, वन स्टाप सेन्टर व महिला शक्ति केन्द्र के महिला कार्मिक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी : ‘सरकार बनने पर अफसरों को चुकाना होगा हिसाब, 6 महीने नहीं होगा ट्रांसफर,’ बोले सपा नेता, देखें Viral Video

Sunil Kumar Rai

खास खबर : यूपी एटीएस एफबीआई की तरह करेगी काम, महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी देगी सरकार, जानें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के बेपरवाह कर्मचारी : कड़ी कार्रवाई और चेतावनी के बावजूद गायब रहे वीएलई, दो अफसरों को नोटिस जारी  

Sunil Kumar Rai

Mathura Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 2 की हालत नाजुक, कार के उड़े परखच्चे

Abhishek Kumar Rai

Vibhajan Vibhishikha Smriti Diwas : सीएम योगी की अगुवाई में निकली मौन पद यात्रा, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा

Shweta Sharma

जरूरी पहल : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर बदलेंगे बुंदेलखंड क्षेत्र का भविष्य, टूरिज्म का सेंटर बनेंगे किले, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!