खबरेंदेवरिया

देवरिया खाद्य विभाग ने दर्जनों दुकानों पर की छापेमारी : होली से पहले बाजारों में बढ़ी हलचल

Deoria News : आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी जेपी सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कुल 8 नमूने संग्रहित किए गए। साथ ही 1350 किलोग्राम रंगीन कचरी सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹54000 है।

सहायक आयुक्त खाद्य 2 आरसी पांडेय ने विस्तृत विवरण में बताया है कि जय मां काली फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल एरिया मेहड़ा पुरवां देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव ने रंगीन कचरी का नमूना संग्रहित किया गया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 600 की किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 24000/- है।

गृहस्थी किराना एवं जनरल स्टोर, सीसी रोड देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चिप्स का नमूना संग्रहित किया। जेके फूड्स इंडस्ट्रियल एरिया मेहड़ा पुरवां देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रंगीन कचरी का नमूना एकत्र किया एवं अखाद्य रंग से तैयार होने के संदेह में लगभग 750 किग्रा रंगीन कचरी को सीज किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹30,000/- हैं।

विजय मेगा मार्च सीसी रोड देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बेसन का नमूना संग्रहित किया। बरनवाल किराना मर्चेंट, बंगरा बाजार भाटपार रानी देवरिया से मनीष मल्ल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सरसो का तेल का नमूना संग्रहित किया। राम स्वीट्स एंड मैटेरियल, पिपरा मोहन (सलाहाबाद) सलेमपुर देवरिया से मनीष मल्ल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खोया का नमूना संग्रहित किया।

प्रदुमन कुशवाहा बंगरा बाजार भाटपाररानी देवरिया से सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बेसन का नमूना संग्रहित किया। गोविंद सरकार के प्रतिष्ठान, बीआरडी कॉलेज के सामने भाटपाररानी देवरिया से रंजन कुमार श्रीवास्तव ने खोया का नमूना एकत्र किया।

इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार, अजीत कुमार त्रिपाठी, मनीष मल्ल एवं डॉ सुभेष कुमार सम्मिलित रहे। उपरोक्त सभी नमूनों के परिणाम आने पर विधिक कार्रवाई संस्थित की जाएगी।

Related posts

विद्युत संकट : कोयले की कमी नहीं इस वजह से कम हो रहा बिजली उत्पादन, जानें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : शासन-प्रशासन पर बरसे सपा नेता पीडी तिवारी, बोले- समाजवादी सरकार बनने पर ये जाएंगे जेल

Sunil Kumar Rai

आधार वेरीफिकेशन : अभियान में तेजी लाने के लिए डीएम ने तय की जिम्मेदारी, गांवों और नगरों के लिए बना अलग प्लान, पेंशनर ऐसे कराएं प्रमाणीकरण

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : किसानों को क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने में ढिलाई पर बरसे मंत्री, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज अतीत की बात, यूपी के नाम से अब चेहरे पर आती है चमक : मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में कई बीसीपीएम, बीपीएम का वेतन रूका : नाराज सीएमओ ने कारण बताओ नोटिस मांगा, आशाओं पर भी होगी कार्रवाई

Rajeev Singh
error: Content is protected !!