खबरेंपूर्वांचल

SP Candidates List Released : सपा ने तमकुहीराज सीट से उदय नारायण गुप्ता को चुनावी अखाड़े में उतारा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मिलेगी टक्कर

Kushinagar News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने पूर्वांचल की कुशीनगर और देवरिया (Kushinagar & Deoria) के बहुप्रतीक्षित 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें प्रमुख तमकुहीराज सीट पर उदय नारायण गुप्ता को चुनावी अखाड़े में उतारा है। उन्हें भाजपा के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) से कड़ी टक्कर मिलेगी।

विजय रावत को मिला मौका

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीते दिनों ही इस सीट से अपना नामांकन किया था। पार्टी ने कुशीनगर सीट से राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव को टिकट दिया है। इसके अलावा देवरिया सदर सीट से पिंटू सैंथवार और बरहज सीट से विजय रावत को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जिन अन्य उम्मीदवारों को लिस्ट में शामिल किया गया है, उसमें बस्ती की रुधौली सीट से राजेंद्र चौधरी और बस्ती सदर सीट से महेंद्र यादव का नाम शामिल है।

बलिया सीट पर उम्मीदवार उतारा

महाराजगंज की फरेंदा सीट से परशुराम निषाद को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। मऊ की मधुवन सीट से सुधाकर सिंह और बलिया की बैरिया सीट पर जयप्रकाश अंचल को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। चंदौली की सैयदराजा सीट पर मनोज सिंह डब्लू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पूर्वांचल के 7 जिलों के 10 विधानसभा क्षेत्रों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

ये है चरणवार जानकारी –

पहले चरण में 10 फरवरी को शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा में वोटिंग होगी।

दूसरे चरण में 14 फरवरी को सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर में मतदान संपन्न होंगे।

तीसरे चरण में 20 फरवरी को कासगंज, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में वोटिंग होगी।

चौथे चरण में 23 फरवरी को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले चुनाव होंगे।

पांचवे चरण में 27 फरवरी को बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोण्डा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकूट और प्रयागराज में मतदान संपन्न होगा।

छठवें चरण में 3 मार्च को बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, अम्बेडकरनगर, देवरिया, बलिया में मत पड़ेंगे।

सातवें चरण में 7 मार्च को जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिले में वोटिंग होंगी।

Related posts

DEORIA : किसान दिवस में कृषकों ने देवरिया को सुखाग्रस्त घोषित करने की मांग की, योजनाओं की ली जानकारी

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सदन में की ये मांग : पूरी हुई तो बदल जाएगा पूर्वांचल के लोगों का स्तर

Sunil Kumar Rai

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर के नामी मिष्ठान केंद्र पर हजारों का खोया और मिठाई नष्ट कराई, 48 बोरी दाल सीज किया

Rajeev Singh

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘पूर्वांचल सम्मान समारोह’ को किया संबोधित, कही ये बात

Sunil Kumar Rai

पहल : स्वचालित वैन रोजाना 1000 लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगी, सीएम योगी ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : वोटर लिस्ट में नाम जरूर चेक करें, निर्वाचन आयोग ने दी बड़ी जानकारी, नए कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!