खबरेंदेवरिया

सभी पात्र लोगों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

Salempur News : विधानसभा सलेमपुर के मालीपुर में राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Vijay laxmi Gautam) ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश सरकार किसानों सहित अन्य वर्ग के लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।

सबका विकास कर रही सरकार

इसका लाभ पात्र लोगों को दिया जा रहा है। प्रदेश में सरकार सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है। अन्य सरकारों में योजनाएं शुरू तो कर दी जाती थीं, लेकिन उनका लाभ लाभार्थियों को नहीं मिल पाता था। मगर मोदी व योगी की सरकार में लाभार्थियों के घर पर जाकर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

सबको मिल रहा लाभ

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। देश में बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। शौचालय आवास सहित सभी मूलभूत जरूरतों को सरकार ने लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

इन्होंने निभाई जिम्मेदारी

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन ब्रहमा मिश्र ने किया। कार्यक्रम का आयोजन रिंकू चौहान ने किया। इस अवसर पर बीना त्रिपाठी, अजय दुबे वत्स, नागेन्द्र गुप्ता, अमरनाथ सिंह, प्रकाश पांडेय, ऋषि मिश्र, अंकित मिश्र, पंकज चौहान, अवधेश चौहान, अविनाश सिंह चन्द्रहास, नागेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts

पीएम कृषि सिंचाई योजना में चयनित कृषकों को मिलेगा लाभ : करना होगा ये काम

Abhishek Kumar Rai

देवरहा बाबा आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और डीएम ने विकास कार्य का लिया जायजा

Rajeev Singh

यूपी नगर पालिका परिषद चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी : जानें गोरखपुर मंडल सहित सभी सीटों का हाल

Swapnil Yadav

बड़ी खबर : 5 साल बाद 27 फरवरी को देवरिया आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

8 साल बाद भी अधूरा काम : डीएम ने भवानी छापर राजकीय आईटीआई का किया निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता पर जतायी नाराजगी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!