खबरेंदेवरिया

15 साल बाद जिंदा लौटा युवक : परिजनों ने मृतक मान नदी में बहा दिया था, पढ़ें देवरिया से जुड़ा अद्भुत चमत्कार

Deoria News : ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई’ देवरिया में भलीभांति चरितार्थ हुई है। जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। यहां सर्प के डंसने के बाद जिस बालक को परिजनों ने मरा समझकर सरयू नदी में प्रवाहित किया था, वह 15 साल बाद जिंदा घर लौटा है। बेटे के जिंदा होने से परिवार, सगे-संबंधी और पूरा गांव खुश है।

मृत समझकर नदी में बहाया था
मामला देवरिया जिले के भागलपुर ब्लॉक का है। भागलपुर विकास खंड के मुरासो गांव के रहने वाले रामसुमेर यादव के पुत्र अंगेश यादव को 15 वर्ष पहले सांप ने डंस लिया था। उस समय अंगेश की उम्र करीब 10 वर्ष थी। मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने झांड़-फूंक कराया, लेकिन उसे फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मान्यता के अनुसार परिजनों ने उसे केले के तने पर लिटा कर सरयू नदी में बहा दिया।

ट्रक ड्राइवर का सुनाई आपबीती
अंगेश यादव का कहना है कि मुझे कुछ मालूम नहीं था। होश आने पर पता चला कि पटना के पास संपेरे अमन माली ने उसे झाड़-फूंक कर ठीक किया। उन्होंने ही मुझे पाला। अमन माली दूर-दूर तक सांप का तमाशा दिखाने के लिए अंगेश को भी ले जाते। बाद में उसे कुछ दिन कटिहार में रखा। उसके बाद 5 साल पहले पंजाब के अमृतसर ले गए। वहां एक जमींदार के यहां नौकरी की। मगर बीते तीन महीने से वह एक युवती से शादी करने के लिए दबाव बनाने लगे। 24 फरवरी को अंगेश ने एक ट्रक ड्राइवर को अपनी दास्तान सुनाई, तो ट्रक ड्राइवर ने उसे आजमगढ़ पहुंचाया। वहां से ट्रक से बलिया जिले के बेल्थरा रोड पहुंचा। बेल्थरा रोड में गांव के कुछ लोगों का नाम बताया। जिसके बाद किसी ने अंगेश का फोटो वाट्सएप के माध्यम से गांव के किसी व्यक्ति को भेजा।

पहचान लिया
इस बीच अंगेश मनियर पहुंचा। वहां मनियर पुलिस ने उसे थाने में बैठा लिया। जानकारी होते ही परिजन गांव के लोगों के साथ मनियर पहुंचे। वहां युवक अंगेश ने अपनी मां कमलावती देवी और चाची संभलावती देवी को पहचान लिया। इसके बाद अपने शिक्षक, आसपास के घरों के लोगों का नाम भी बताया। जिसके बाद पुलिस ने परिजन व ग्राम प्रधान पति को अंगेश को सौंप दिया। प्रधानपति सत्येंद्र यादव ने बताया कि अंगेश ने अपने मित्रों के साथ ही गांव के सभी लोगों को पहचान लिया है। परिवार सहित पूरा गांव उसके जिंदा होने से बेहद खुश है।

Related posts

BREAKING : यूपी में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर बनने का रास्ता साफ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बड़ी घोषणा की

Satyendra Kr Vishwakarma

इस योजना का लाभ लेकर शुरू करें अपना व्यवसाय : सरकार दे रही लाखों रुपए की सब्सिडी, ऑनलाइन जमा होगा आवेदन

Sunil Kumar Rai

BIG BREAKING : देवरिया में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 1.40 लाख छात्र देंगे UP Board 2023 Exam : सेंटर बनाने में रहेगी सावधानी, बोर्ड ने दिया इन केंद्रों का प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में 7 किमी में निकली तिरंगा यात्रा, समूह की 600 से ज्यादा महिलाओं ने ली हिस्सेदारी

Abhishek Kumar Rai

कार्रवाई : कोरियाई नागरिक रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया, आबकारी विभाग ने कोरिया में बनी बीयर बरामद की

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!