खबरेंदेवरिया

देवरिया में चला बुलडोजर : औद्योगिक आस्थान से हटा अतिक्रमण, प्रशासन ने की कार्रवाई

Deoria News : उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश संख्या 2908/2023 दिनांक 16-02-2023 एवं जिला प्रशासन देवरिया के निर्देशानुसार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

26 फरवरी, 2023 को राजकीय औद्योगिक आस्थान पुरवा देवरिया में बने अवैध निर्माण एवं 60 फीट चौड़ी सड़क पर भूखण्ड संख्या एस-1, डी-1 एवं अंचल भारतीय प्रिंटिंग प्रेस द्वारा किये गये अतिक्रमण को जेसीबी बुल्डोजर एवं पुलिस बल की मदद से ध्वस्त किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को स्वतः अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गयी थी, परन्तु न हटाये जाने की दशा में नगर पालिका देवरिया की टीम के साथ राजकीय औद्योगिक आस्थान देवरिया के प्रथम गेट के समीप 60 फीट सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

साथ ही औद्योगिक आस्थान के गेट संख्या दो की ओर भूखण्ड संख्या ए-1 द्वार 30 फीट की सड़क को अतिकमित कर उस पर गेट लगा दिया गया था, जिसके गेट एवं बाउण्ड्रीवाल को भी ध्वस्त किया गया। साथ ही जिला प्रशासन ने अवगत कराया है कि अतिक्रमणकारियों पर अभियान के रूप में सक्रियता से कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त / राजस्व), नागेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह, अभय कुमार सुमन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, देवरिया के साथ संतोष प्रकाश राव, सहायक प्रबन्धक, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

दो गुने से अधिक स्वावलंबी हुईं यूपी की मातृशक्ति : योजनाओं का मिल रहा शत-प्रतिशत लाभ, महिला श्रमशक्ति को सशक्त बना रही सरकार

Rajeev Singh

देवरिया के 67वें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने संभाला पदभार : जानें जनपद के नए जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी का बड़ा आदेश : यूपी के सभी मंत्री और कर्मचारी संपत्ति की देंगे जानकारी, ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकेंगे

Sunil Kumar Rai

Viral Audio से धूमिल हुई देवरिया स्वास्थ्य विभाग की छवि : एसीएमओ ने सीओ सदर से मांगी मदद

Abhishek Kumar Rai

Right To Education : आरटीई के तहत यूपी में हुए रिकॉर्ड 1.31 लाख बच्चों के दाखिले, इन जिलों ने किया कमाल, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

BREAKING : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के हत्यारे को दी राहत, सुनाया ये ऐतिहासिक फैसला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!