उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : चुनाव से पहले करोड़ों कैश और बहुमूल्य धातुएं बरामद, अवैध हथियार बनाने वाली 156 फैक्ट्री सीज, पूरी जानकारी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 (UP Election-2022) के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 87,45,097 प्रचार सामग्री हटायी गयी है।

ये कार्रवाई की गई

इसमें से सार्वजनिक स्थानों से 65,60,127 एवं निजी स्थानों से 21,84,970 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 4,53,647 पोस्टर के 28,84,786 बैनर के 21,31,008 तथा 10,90,686 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 1,98,434 पोस्टर के 9,70,599 बैनर के 6,25,425 तथा 3,90,512 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

अभियान चलाया जा रहा है

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, नारकोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं।

लाइसेंस निरस्त हुए

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,43,838 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये हैं। जिसमें से आज 4535 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये हैं। अब तक 603 लाइसेन्स जब्त किए गए हैं। 1632 लाइसेन्स निरस्त किये गये। इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 31,26,694 लोगों को पाबन्द किया गया हैं।

928 FIR दर्ज

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 928 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। जिसमें से विगत दो दिनों में विभिन्न धाराओं में 139 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8438 शस्त्र, 8833 कारतूस, 214 विस्फोटक एवं 267 बम बरामद किये गये हैं। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 156 फैक्ट्रियों को सीज किया गया है।

59 करोड़ कैश मिला

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 59.93 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है। इसमें से 4.92 करोड़ रुपये से अधिक का कैश आज बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 34.66 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 12,34,442 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं।

बहुमूल्य धातुएं बरामद

इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 32.15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 10410 किग्रा ड्रग्स जब्त किया गया है, जिसमें से 99.10 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 826.22 किग्रा ड्रग्स आज जब्त किया गया। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक 30.08 करोड़ रुपये मूल्य की 254.45 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी हैं। जिसमें से आज 21.55 करोड़ रुपये मूल्य की 56 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं आज बरामद की गयी हैं।

Related posts

पार्ट टाइम प्रधानाचार्य चला रहे लीलापुर आईटीआई : तीन चौथाई छात्र मिले अनुपस्थित, CDO ने कार्रवाई का दिया आदेश

Abhishek Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee : नेहरू युवा केंद्र देवरिया, रेडक्रास सोसाइटी और राष्ट्रीय सेवा योजना लगाएंगे ब्लड डोनेशन कैंप, आप भी निभाएं जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

सलेमपुर में बिछेगा सड़कों का जाल : हर गांव के लिए योजना तैयार, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने ट्यूबवेल और अंत्येष्टि स्थल का भी भेजा प्रस्ताव

Sunil Kumar Rai

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का ढोल-नगाड़ों से देवरिया में जोरदार स्वागत : पार्टी कार्यालय पर जुटे सभी विधायक और पदाधिकारी

Rajeev Singh

बड़ी खबर : पीएम के स्वागत से पहले सीएम योगी ने लिया जायजा, कुशीनगर एयरपोर्ट के बारे में कही ये बात

Sunil Kumar Rai

यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स में राशिद नसीम का नाम शामिल : 5 लाख का इनाम घोषित

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!