उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : विधानसभा चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों पर आयोग की पैनी नजर, की ये कार्रवाई

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 (UP Assembly Election-2022) के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से रविवार तक कुल 85,54,068 प्रचार सामग्री हटायी गयी है।

इसमें से सार्वजनिक स्थानों से 64,15,366 एवं निजी स्थानों से 21,38,702 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 4,44,410 पोस्टर के 28,25,219 बैनर के 20,82,021 तथा 10,63,716 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 1,94,940 पोस्टर के 9,50,535 बैनर के 6,11,712 तथा 3,81,515 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

55 करोड़ कैश बरामद हुआ

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक 55.01 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद किया गया है, जिसमें से लगभग 10.25 करोड़ रुपये का कैश 6 फरवरी को बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग ने अब तक 31.06 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 10,94,070 लीटर मदिरा जब्त की है।

ड्रग्स जब्त किया गया

इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 31.15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 9583 किग्रा ड्रग्स जब्त किया गया है, जिसमें से 6.26 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 19.22 किग्रा ड्रग्स रविवार को जब्त किया गया।

Related posts

Tajinder Bagga Arrest case : दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज, हरियाणा में रोकी गई टीम

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : यूपी में बुधवार से शुरू होगा मेगा राशन वितरण अभियान, योगी सरकार ने तैयारी पूरी की, जानें किसे कितना राशन मिलेगा

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा : दो आईएसए को नोटिस जारी, तय की डेडलाइन

Sunil Kumar Rai

यूपी के तीन और शहरों में लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम  :  कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Rajeev Singh

नगर निकाय चुनाव की गाइडलाइंस जारी : जानें कौन कर सकेगा दावेदारी, कितना देना होगा शुल्क, पढ़ें हर जानकारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रेडक्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र ने वितरित की सामग्री, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!