उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी में 15 आइपीएस बदले : 8 आईएएस के भी तबादले, जीके गोस्वामी को लखनऊ में मिली तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश योगी सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार देर रात 15 आइपीएस और 8 आईएएस अधिकारियों का ट्रान्सफर किया गया है। इसमें दो IAS ऐसे हैं जो अभी तक वेटिंग में चल रहे थे। वहीं आईपीएस डॉ. जीके गोस्वामी को लखनऊ मुख्यालय से इंस्टीट्यूट ऑफा फारेसिंक साइंस का निदेशक बनाया गया है। आइपीएस चंद्रकांत मीना को बरेली से वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है।

DIG बाबू राम को भेजा गया मुरादाबाद

सहारनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय को आगरा कमिश्नरेट, गाजीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती को प्रयागराज कमिश्नरेट, PTS मुरादाबाद की DIG/IG पूनम श्रीवास्तव को IG, PTS मेरठ, DIG बाबूराम को DIG पीटीएस मुरादाबाद, सहायक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को आजमगढ़ से नोएडा कमिश्नरेट, सागर जैन को मुरादाबाद से सहारनपुर, ASP बरेली चंद्रकांत मीना को वाराणसी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

8 आईएएस अधिकारियों का ट्रान्सफर

अपर मुख्य सचिव हेमंत राव से सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार यथावत रहेगा। इसके अलावा समाज कल्याण आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजस्व परिषद में सचिव रजनीश गुप्ता को प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन बनाया गया है। प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार निदेशालय के. रवींद्र नायक को प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।प्रतीक्षारत चल रहीं लीना जौहरी को प्रमुख सचिव आयुष तथा स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन बनाया गया है।

नगर विकास विभाग में प्रमुख सचिव अनिल कुमार तृतीय को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रतीक्षारत चल रहे नवीन कुमार जीएस को माध्यमिक शिक्षा विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के विशेष सचिव के साथ मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर एवं पिकप के संयुक्त प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल कुमार को सूडा का निदेशक बनाया गया है। केस्को, कानपुर के प्रबंध निदेशक अनिल ढींगरा को जल निगम (नगरीय) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

इससे पहले 8 IAS अधिकारियों का हुआ था तबादला

इससे पहले बीते मंगलवार रात को शासन ने 8 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर हुए थे। इसमें संतकबीर नगर, हापुड़, अंबेडकर नगर और चंदौली के डीएम भी शामिल हैं। वहीं प्रेम रंजन सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ईशा दुहन को अपर आयुक्त मेरठ मंडल, सैमुअल पाल एन को प्रबंध निदेशक केस्को कानपुर नगर, मेधा रूपम को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्धनगर बनाया गया।

Related posts

मंदिरों में गूंजा जयकारा : भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग किया पूजन, महाकाल लोक कॉरिडोर उदघाटन का देखा प्रसारण

Abhishek Kumar Rai

छुट्टा पशुओं की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत : पीएमयू करेगी निस्तारण

Sunil Kumar Rai

टीएचआर गौरीबाजार का हाल देख सीडीओ ने जताई नाराजगी : दिए ये आदेश

Rajeev Singh

मिसाइल मैन की याद में रोटरी क्लब देवरिया ने लगाए पौधे : बच्चों को दी डॉ अब्दुल कलाम बनने की सीख

Sunil Kumar Rai

डीएम ने खुखुंदू जैन मंदिर में निर्माण कार्यों का लिया जायजा : तीर्थंकर पुष्पदन्त की पूजा-अर्चना की

Rajeev Singh

देवरिया में 22 दिसंबर को लगेगा खाद्य उद्योग मेला : 23 दिसंबर को होगा किसान सम्मान दिवस का आयोजन, पढ़ें पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!