खबरेंदेवरिया

डीएम ने खुखुंदू जैन मंदिर में निर्माण कार्यों का लिया जायजा : तीर्थंकर पुष्पदन्त की पूजा-अर्चना की

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बीते दिन खुखुन्दू स्थित जैन धर्म के नौंवे तीर्थंकर पुष्पदन्त नाथ भगवान के मन्दिर में पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर परिसर में 2.90 करोड़ रुपये की लागत से कराये जा रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया तथा समस्त परियोजना को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के नौंवे तीर्थंकर का जन्म स्थान होने की वजह से यहां पर्यटन की असीमित संभावनायें मौजूद हैं।

जिलाधिकारी गुरुवार अपराह्न 4 बजे खुखुदूं स्थित मन्दिर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने प्राचीन चरणपादुका मंदिर में तीर्थंकर पुष्पदन्त नाथ भगवान की पारम्परिक विधि विधान से पूजन अर्चन किया। उन्होंने मंदिर के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। बताया गया कि मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों टीलें है, जहां जैन धर्म से जुडे पुरावशेष हैं। उन्होंने तीर्थंकर पुष्पदंत नाथ भगवान के विषय में जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने यहां पर्यटन विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के माध्यम से कराये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेन्टर के विषय में भी जानकारी प्राप्त की। यहां बनने वाले गेस्टहाउस में पर्यटकों के ठहरने के लिए एक हॉल सहित 7 कमरों का निर्माण किया जाना जा रहा है। गेस्ट हाउस का निर्माण जून 2023 में प्रारंभ किया गया है जिसे मार्च 2024 तक पूर्ण करना है। गेस्ट हाउस निर्माण में भूतल के स्लैब का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा प्रथम तल के कॉलम का कार्य प्रगति पर है। मौके पर कार्य होता हुआ मिला।

इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग सीसी बेंच, सोलर लाइट, साइनेज तथा इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराएगा। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में सौन्दर्यीकरण कार्य को पूर्ण करने के लिए पर्यटन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, यूपीपीसीएल के सहायक अभियंता सतीश चन्द्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

वृक्षारोपण कार्यक्रम को जनांदोलन बनाया जाए : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Harindra Kumar Rai

किसान मोर्चा ने गांवों में जाकर बताईं योजनाएं : जिलाध्यक्ष पवन मिश्र बोले- भाजपा सरकार में खुशहाल हुए किसान

Shweta Sharma

गौरीबाजार ब्लॉक का बिगड़ा हाल : अपूर्ण फाइलें और बिखरे रिकॉर्ड, सीडीओ को मिली तमाम गड़बड़ी

Harindra Kumar Rai

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले : स्मार्ट सिटी के नाम पर नगरों की जनता को छल रही भाजपा

Satyendra Kr Vishwakarma

ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा इस वर्ष का अयोध्या दीपोत्सव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Harindra Kumar Rai

नल कनेक्शन देने में यूपी ने राजस्थान को भी पछाड़ा : रोजाना 40 हजार से अधिक ग्रामीणों तक पहुंच रहा…

Shweta Sharma
error: Content is protected !!