खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने नए कार्यकक्ष का किया उद्घाटन : शिक्षकों को दी प्रेरणा, बीएसए ने दिलाया ये भरोसा

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी देवरिया रवीन्द्र कुमार ने ब्लॉक संसाधन केन्द्र देवरिया सदर के नव सृजित कार्यकक्ष एवं कायाकल्पित प्रशिक्षण हाल का शिक्षार्पण शनिवार को किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा में व्यापक परिवर्तन लाने का आश्वासन किया तथा निपुण विद्यार्थी, निपुण विद्यालय, निपुण ब्लॉक से ही निपुण जनपद की महत्वाकांक्षी योजनाओं को साकार होने की बात कहीं। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समस्त शिक्षकों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) ने शिक्षा में हो रहे परिवर्तनों को रेखाकिंत किया तथा मुख्य विकास अधिकारी को आश्वस्त किया कि समस्त शिक्षक शासन मंशा के अनुरूप शिक्षण कार्य करेंगे तथा जनपद को समयान्तर्गत निपुण बना देंगे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने समस्त आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। श्यामदेव यादव ने स्वरचित श्लोक सुनाया। ऋषिकेश जायसवाल ने शिक्षक भवन के कायाकल्प के लिए मुख्य विकास अधिकारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्ति किया।

इस मौके पर जिला समन्वयक (सामुदायिक शिक्षा) डॉ आलोक कुमार पाण्डेय, खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, खण्ड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा गोपाल मिश्र, नित्यानन्द यादव, नन्दलाल, नरेन्द्र मोहन सिंह, शम्भू सिंह, नीलम सिंह, एआरपी अलियादम, एआरपी, अजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

एक सप्ताह में यूपी का हर पुलिस थाना होगा सीसीटीवी से लैस : सीएम योगी ने सेफ सिटी प्रोजेक्ट में मांगा जनसहयोग

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘नवसृजित नगर पंचायतों में किसान मोर्चा की भूमिका अहम,’ अध्यक्ष पवन मिश्र ने बताई अहमियत

Sunil Kumar Rai

इंडियन रेड क्रास सोसाइटी देवरिया ने नर्सेज को किया सम्मानित : उप सभापति ने दिलाया ये भरोसा

Rajeev Singh

Asad Rauf Death : पूर्व अंपायर असद रऊफ का निधन, आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से खत्म हुआ करियर, जानें क्यों लाहौर में बेचने लगे जूते

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शैक्षिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाण पत्र : डीएम ने धारा-6 के कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : अंतिम चरण के चुनाव से पहले मायावती ने मतदाताओं से की अपील, जानें क्या बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!