उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : अखिलेश यादव बोले- धमकियों को रिकॉर्ड करें, सपा सरकार बनने पर इन्हें FIR माना जाएगा, योगी सरकार पर जमकर बरसे

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज आगरा जनपद के बाह और एत्मादपुर के बाद मैनपुरी में अपने निर्वाचन क्षेत्र करहल में कार्यकर्ता सम्मेलनों को सम्बोधित किया। साथ ही उन्होंने सघन जनसम्पर्क किया। उन्होंने हर जगह समाजवादी पार्टी और गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की पुरजोर अपील की।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव (UP Assembly Election 2022) प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। पहले चरण से ही भाजपा का सफाया होगा। पश्चिम में भाजपा का सूरज डूब जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने जनता को परेशानी दी है। किसानों नौजवानों को अपमानित किया है। पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

रिकॉर्डिंग रखें
अखिलेश यादव ने जनता से कहा कि विधानसभा चुनाव में कई जगह लोगों ने फोन पर धमकी मिलने की शिकायत की है। इन धमकियों को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीजिएगा। सपा सरकार बनने पर इन्हीं धमकियों की रिकॉर्डिंग को एफआईआर माना जाएगा। सन् 2022 में ऐतिहासिक बदलाव होगा। जनता भाजपा का सफाया करेगी। जनता इनकी साजिशों को नाकाम करेगी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

सब कुछ महंगा कर दिया
महंगाई और बेरोजगारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल दवा, इलाज, खाद, बीज सब कुछ इस सरकार ने महंगा कर दिया। इस सरकार ने बिजली का उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया, लेकिन बिजली का बिल बढ़ा दिया।

सिंचाई का बिल नहीं लगेगा
उन्होंने आगे कहा, प्रदेश में विकास ठप है। जनता समाजवादियों की तरफ देख रही है। समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के लिए उम्मीद लेकर आई है। सपा ने बिना भेदभाव के काम किया है। भाजपा ने अन्याय और अत्याचार किया है। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री करेंगे। खेती की सिंचाई पूरी तरह से मुक्त होगी। छात्रों को लैपटॉप देंगे। नौजवानों के लिए नौकरी-रोजगार का इंतजाम करेंगे। आलू कारखाने के लिए अलग से सब्सिडी देंगे। किसानों को आलू की सही कीमत दिलाने के लिए बड़ा कारखाना लगाएंगे।

एमएसपी पर होगी खरीद
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गरीब माताओं- बहनों के लिए हर साल 18 हजार रुपए समाजवादी पेंशन देंगे। सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे। आईटी के क्षेत्र में 22 लाख नौकरियां देंगे। किसानों को गन्ना भुगतान के लिए कार्पस फंड बनाएंगे। सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। गरीबों और मजदूरों को सस्ता भोजन के लिए समाजवादी किचन और सस्ते सामान के लिए समाजवादी किराना स्टोर खोले जाएंगे।

दिल दहलाती हैं
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को खराब कर दिया है। हाथरस में बेटी के साथ हुई घटना, लखीमपुर खीरी में किसानों की जीप से कुचलकर की गई हत्या, गोरखपुर में पुलिस द्वारा होटल में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, ये घटनाएं दिल दहलाती है। फर्जी एनकाउंटर में निर्दोशों की हत्या को प्रदेश की जनता भूल नहीं सकती है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

वादा पूरा नहीं किया
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुलिस व्यवस्था डायल 100 का 112 करके कबाड़ा कर दिया। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हम इस व्यवस्था में गाड़ियां बढ़ाएंगे और पुलिस फोर्स बढ़ाएंगे। इससे लोगों की तकलीफ में मदद के लिए पुलिस जल्दी से जल्दी पहुंच सके। कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों की ऑक्सीजन, दवा और बेड की कमी से मौत हो गई। सरकार ने सबको अनाथ छोड़ दिया। भाजपा के संकल्प पत्र में लैपटॉप बांटने का वादा करके भी पूरा नहीं किया।

सरकार ने मदद नहीं की
पार्टी प्रमुख ने कहा कि लॉकडाउन के समय बड़ी संख्या में लोगों की नौकरी चली गई। पैदल चलते हुए मजदूरों की मौत हो गई लेकिन बीजेपी सरकार ने कोई मदद नहीं की। भाजपा बाबा साहब के संविधान को धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंप रही है। लोगों के हक और अधिकार छीने जा रहे हैं।

Related posts

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai

Afghanistan earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप से 1150 लोगों की मौत, हर तरफ दिखाई दे रहा तबाही का मंजर

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : 30 जून के बाद नहीं होगा प्लास्टिक प्रोडक्ट का प्रोडक्शन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : मोबाइल चार्जिंग में लगाते वक्त करंट लगने से किशोर की मौत, घर में मचा मातम

Abhishek Kumar Rai

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश की परीक्षा आयोजित : देवरिया में इतने छात्रों ने दिया एग्जाम

Swapnil Yadav

28 जनवरी को देवरिया आएंगे केशव प्रसाद मौर्य : जानेंगे परियोजनाओं का हाल, मंत्री की माता के ब्रह्मभोज में होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!