खबरेंदेवरिया

देवरिया की अदालतों में गुरुवार से होंगे न्यायिक कार्य : बार एसोसिएशन ने किया धरना समाप्त

Deoria News : देवरिया पुलिस-प्रशासन के खिलाफ बेमियादी धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। अब देवरिया में गुरुवार से सभी न्यायिक कार्य चलेंगे।

बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) और एसपी संकल्प शर्मा ने धरनारत देवरिया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (Deoria District Bar Association) के अधिवक्ताओं से मुलाकात की। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने बेमियादी धरने को समाप्त करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भी एसएचओ लार द्वारा अधिवक्ताओं से बदतमीजी करने के मामले में खेद प्रकट किया और उन्होंने आश्वस्त कराया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।

देवरिया डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक दीक्षित बताया कि एसपी देवरिया संकल्प शर्मा ने अधिवक्ताओं से बदसलूकी के मामले में खेद प्रकट किया है। साथ ही डीएम जेपी सिंह ने भी पूरे मामले का संज्ञान लिया है। लिहाजा अधिवक्ता गुरुवार से न्यायिक कार्य करेंगे। बार एसोसिएशन के मंत्री शक्ति धर पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह है पूरी घटना
दरअसल पिछले बुधवार को लार के थानेदार नवीन चौधरी दीवानी कचहरी आए थे। इसी दौरान लार के भूमि विवाद के एक प्रकरण को लेकर एक अधिवक्ता और उनके बीच बहस हो गई। कुछ ही देर में दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की। मगर एसएचओ के व्यवहार से नाराज होकर अधिवक्ता नारेबाजी करने लगे और पुलिस के एक वाहन को घेर लिया।

हालांकि सीओ श्रीयश त्रिपाठी फौरन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने लगे। बाद में पुलिस के वाहन को बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनीं और मामले को शांत कराया। लेकिन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने इसके खिलाफ बेमियादी धरने का ऐलान कर दिया था।

Related posts

मरीजों और परिजनों को मिलेट्स की जानकारी दे रहा ये संस्थान : सालाना 10000 प्रतियां करेगा वितरित, जानें क्या है लक्ष्य

Rajeev Singh

जलभराव का जायजा लेने निकले डीएम और एसपी : ग्रामीणों को हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त, अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 17 करोड़ से बनेगा दिव्यांगजनों का विद्यालय : डीएम जेपी सिंह की पहल पर हो रहे ये काम

Swapnil Yadav

आधार वेरीफिकेशन : अभियान में तेजी लाने के लिए डीएम ने तय की जिम्मेदारी, गांवों और नगरों के लिए बना अलग प्लान, पेंशनर ऐसे कराएं प्रमाणीकरण

Abhishek Kumar Rai

Uttar Pradesh : ना ही किसी का राशन कार्ड वापस होगा ना वसूली होगी, पात्रता की पुरानी शर्तें रहेंगी लागू, जानें

Sunil Kumar Rai

सड़क सुरक्षा माह का समापन : देवरिया में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य हुए सम्मानित, किया सराहनीय कार्य

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!