उत्तर प्रदेशखबरें

यूपी के 1500 गांवों में जाएंगे जयंत सिंह : 12 फरवरी को करेंगे समरसता अभियान का आगाज, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Uttar Pradesh : राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal – RLD) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह आगामी 12 फरवरी को श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह की जयन्ती से समरसता अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसके तहत चौधरी जयन्त सिंह उत्तर प्रदेश के 1500 गांवों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि चौधरी साहब की जयन्ती के दिन जनपद मथुरा के बलदेव क्षेत्र में फजियतपुर की नगरिया, शाहपुर गौसाना, नगला पोला हयातपुर, महावन, जटोरा, मगना सराय, खिरारी आदि गावों में दौरा करेंगे।

सिंह ने बताया कि रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश अभियान के तहत पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में मंगलवार, 7 फरवरी को मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांगों का संबोधित ज्ञापन धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।

इसमें रालोद नेताओं ने मांग की थी कि सत्र 2022-23 का गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा की जाए, आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने का उचित समाधान किया जाए, बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए तथा ब्रज क्षेत्र में आलू निर्यात केन्द्र की स्थापना की जाए। साथ ही आलू का समुचित मूल्य सरकार निर्धारित करे।

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र में 4 महीने गन्ना मिलों को चलते हो गये हैं, किन्तु आज तक गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा नहीं हुई है। किसान और रालोद कार्यकर्ताओं ने लाखों की संख्या में किसान संदेश के पत्र के माध्यम से अपनी मांगें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान न किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आगामी 27 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Related posts

परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की महत्ता को सभी ने माना : सीएम योगी

Swapnil Yadav

डीएम एपी सिंह का बड़ा एक्शन : देवरिया के बड़े हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसल, प्रशासन ने किया सीज

Sunil Kumar Rai

बीजेपी बिसरख ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगाया हेल्थ कैंप : इस तरह मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Satyendra Kr Vishwakarma

नहरों में पानी देख नाराज हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही : अधिकारियों को लताड़ा, 48 घंटे का दिया वक्त

Abhishek Kumar Rai

1 मार्च को देवरिया में युवकों की भर्ती करेगी यह कंपनी : जानें कौन कर सकेगा एप्लाई

Abhishek Kumar Rai

ग्राम पंचायतों को चुननी होगी अपनी प्राथमिकता : शासन ने तय किए 9 थीम, डीएम ने मांगा ड्राफ्ट

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!