खबरेंदेवरिया

विजय बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर शिवधाम में सामग्री वितरित : लोगों को बजट के फायदे बताएगी भाजपा

Deoria News : सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में काम करने वाली संस्था स्व. विजय बहादुर सेवा संस्थान के संस्थापक विजय बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर शिवधाम कुष्ठ आश्रम पर फल और आटा का पैकेट वितरित किया गया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि संस्था के लोग बहुत ही सराहनीय काम कर रहे हैं। समाज के दबे, कुचले लोगों के बीच संस्था के किये जा रहे कामों को जानकर बहुत खुशी हुई है। ऐसे ही काम संस्थाओं को करना चाहिये।

संस्था के सचिव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार सिंह ने कहा कि संस्था समाज के गरीबों, जरूरतमंदों खासकर मुसहर समाज के लोगों के उत्थान के लिये काम करती है। इस दौरान पुनीत शाही, अम्बिकेश पाण्डेय, उग्रसेन राव, पवन कुमार मिश्र, प्रेम शंकर राव, हरि यादव, राहुल कुमार, सुबोध जायसवाल आदि रहे।

भाजपा लोगों को गोष्ठी कर बतायेगी बजट का लाभ
भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं और मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि केंद्रीय आम बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। सभी क्षेत्रों को बजट में कुछ ना कुछ मिला है।

महिलाओं की आय उनके सशक्तिकरण का माध्यम बने, इसके लिए 2023-24 के बजट में महिला सम्मान बचत योजना, अग्निवीरों को टैक्स में छूट, अमृतकाल’ के पहले बजट में किसानों को सक्षम और सशक्त बनाने के लिये वरीयता, टैक्स स्लैब में परिवर्तन जैसी बहुत घोषणाएं हुई हैं।

इसलिये हमने तय किया है कि किसान, महिला और युवा मोर्चा सभी विधानसभाओं में एक-एक स्थान पर 12 फरवरी से पहले गोष्ठी का आयोजन को लोगों को बजट के फायदे बताएंगे। इन गोष्ठी में सिर्फ और सिर्फ बजट से होने वाले लोगों को लाभ और इससे देश कैसे आगे जायेगा यही बताया जायेगा।

बैठक जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद शाही, जिला मंत्री निर्मला गौतम, जिला मंत्री शिवकुमार राजभर, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, महिला मोर्चाध्यक्ष भारती शर्मा, किसान मोर्चाध्यक्ष पवन मिश्र, युवा मोर्चाध्यक्ष प्रवीण मल्ल, आराधना पाण्डेय, मिनती सिंह, बबिता चौहान, प्रीति सिंह, ममता पाण्डेय, सुबोध जायसवाल आदि रहे।

Related posts

डीएम के एक्शन से सहमीं संस्थाएं : फिर करा रहीं निर्माण कार्य, कटियारी गांव में तेज हुआ काम

Harindra Kumar Rai

Nagar Panchayat Election 2022 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बांटा पत्रक, वोट देने की अपील की

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जल जीवन मिशन में पिछड़ी दो फर्म को नोटिस, सीडीओ ने इन अफसरों से भी मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

यूपी की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में योगी सरकार खर्च रही भारी-भरकम रकम : 93 प्रतिशत रोड का रीस्टोरेशन कार्य हुआ पूरा

Rajeev Singh

देवरिया-गोरखपुर मार्ग से हटेगा अतिक्रमण : उद्यमियों की मांग पर डीएम ने दिए आदेश, प्राथमिकता से होगा उद्योग बंधु की समस्याओं का समाधान

Harindra Kumar Rai

यूपी : आज से मिलेगा मुफ्त राशन, घटतौली की शिकायत पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!