खबरेंदेवरिया

संत विनोबा पीजी कॉलेज में इंवेस्टर समिट 2023 की तैयारी : आईपीएस सुबेश कुमार सिंह ने युवाओं को दिखाई राह

Deoria News : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के दृष्टिगत छात्रों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन संत विनोबा पीजी कॉलेज (Sant Vinoba PG College Deoria) में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त सुबेश कुमार सिंह, आईपीएस (रिटॉयर्ड) ने युवाओं को प्रदेश की इंवेस्टर फ्रेण्डली नीति से अवगत कराया और युवाओं में उद्यमिता विकसित करने के संबन्ध में आवश्यक मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि युवा स्टार्टअप प्रारंभ कर प्रदेश के विकास की नई गाथा लिखने में अपना योगदान दें।

युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी बनने का सामर्थ्य है। सरकार की नीति युवाओं के हितों का संवर्द्धन करने वाली है। उन्होंने युवाओं को 25 विभिन्न प्रकार के उद्यम से संबंधित प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि निवेश से क्षेत्रीय विषमता दूर होगी और प्रदेश का चतुर्दिक विकास होगा। प्रदेश में एयरपोर्ट, एक्सप्रेस-वे तथा जलमार्ग का विकास हुआ है।

उन्होंने बताया कि डिफेंस कॉरिडोर में एचएएल, भारत डायनामिक्स सहित विभिन्न कंपनियां सक्रिय हैं। डेवलपमेंट एवं एमएसएमई को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। सरकार नए उद्यम स्थापित करने के लिए उदार एवं सब्सिडी युक्त लोन उपलब्ध करा रही है। युवाओं को इंवेस्टर फ्रेंडली माहौल का लाभ उठा स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं में उद्यमिता विकास करने पर विशेष जोर दिया।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने जनपद के इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं से छात्रों को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं जनपद में निवेश के लिए बेहतरीन वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के संचालित देवरिया हाट का विशेष रूप से उल्लेख किया।

इससे पहले कार्यक्रम का औपचारिक प्रारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्रा पल्लवी मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के चतुर्दिक विकास की झलक एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की पीपीटी प्रस्तुतीकरण भी दी गई। मुख्य अतिथि ने प्रश्न-उत्तर सत्र में युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बीआरडीपीजी कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र उपस्थित हुए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, डीआईओएस विनोद राय, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, संत विनोबा पीजी कॉलेज के प्राचार्य अर्जुन मिश्र, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर गौरी बाजार के प्राचार्य उदयभान सहित विभिन्न गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित थे।

Related posts

डीएम और एसपी ने अतिसंवेदनशील बूथों का लिया जायजा : अराजक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त की, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

भाजपा देवरिया कार्यसमिति की बैठक में बनी रणनीति : सूर्य प्रताप शाही बोले-बीजेपी ने जनता में विश्वास और भरोसा पैदा किया

Rajeev Singh

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े : सपा और कांग्रेस ने ली सरकार की चुटकी, जानें नई कीमतें

Swapnil Yadav

Deoria News : देवरिया में 13 अपूर्ण आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सीडीओ ने तय की डेडलाइन, 4 कर्मियों को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai

यूपी परिवहन निगम को मिलेंगे 350 करोड़ रुपये : यूपी सरकार ने दी वित्तीय स्वीकृति, इस काम के लिए मिलेगा…

Shweta Sharma
error: Content is protected !!